Skip to content

कहते थे साथ ना छोड़ेंगे हम || kehte the sath na shodenge hum || hindi sad shayari

कहते थे साथ ना छोड़ेंगे हम,
आज वो रिश्ते यूँ रुसवा हो गए |

मेरी होंठो पे हंसी देखेंगे हर दम,
कहने वाले आज बेगाने हो गए|

आँखों में खुशियों की चमक देने वाले,
आज उदासी का आलम दे गए |

छोटी – सी बात का तल्ख क्यूँ इतना,
प्यार के वादे का हर जुमला झूठे हो गए |

इश्क में जला करते थे जो दिन – रात,
अब वो परवाने नफ़रत में जल गए |

हो जाती सुलह माफ़ी दिल में रखने से,
वो तो अपनी जिद के पैमाने हो गए|

हार में ही होती है, मुहब्बत की जीत
जीतने की जुस्तजू में वो जुदा हो गए |

दिल धड़कता था जिसके लिए हर पल,
वो दिल अब खौफजदा हो गए|

पहुंच जाते थे मेरी खामोशी में जो मुझ तक,
वही आज लफ्जों में अलविदा कह गए||

Title: कहते थे साथ ना छोड़ेंगे हम || kehte the sath na shodenge hum || hindi sad shayari

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


खुश और उदास 🫣❤️ || love shayari

वो शखस मुझे पल भर में,

खुश और उदास करने की ताक़त रखता है🫣❤️

Title: खुश और उदास 🫣❤️ || love shayari


एक मलाल तो है || hindi poetry

माना मुझे अब जरूरत नहीं तेरी , पर जिंदगी में एक मलाल तो है ।

कबूलनामा भी दे चुके महफिलों में पर , लोगों की निगाहों में कुछ सवाल तो है ।।

सपनों सा लगता एक ख्वाब तो है , मेरा हर अंदाज़ लाजवाब तो है ।

चाहता नहीं मेरी कलम से कोई बेइज्जत हो जाए , वरना मेरे पास भी कुछ लोगों का हिसाब तो है ।।

हाँ मोहब्बत भूल थी मेरी , आज बेबाकी से एक गुनाह कुबूल करता हूँ ।

कुछ काले किस्से हैं बीते हुए लम्हें , अब हर किस्से को मशहूर करता हूँ ।।

जिद्दी है मेरा दिल बड़ा , इसे आज मैं ज़रा मजबूर करता हूँ ।

बहुत हो चुकी मोहब्बत में नाफरमानी , सिर आँखों पर अपना गुरूर करता हूँ ।।

Title: एक मलाल तो है || hindi poetry