Skip to content

बेटी का स्कूल || bachpan poetry || Hindi shayari

कल स्कूल खुलेंगे कई दिन बाद
क़ैद से निकलेंगी बच्चियाँ
नए-पुराने दोस्तों से मिलेंगी
मेरी बच्ची भी जाएगी स्कूल
फ़रहाना के साथ लंच शेयर करेगी
जेनिस के साथ खूब बातें करेगी
रवनीत बनेगी बेंच पार्टनर
फ़रहाना बताएगी वॉटर पार्क के क़िस्से
छपछप करती है वह अक्सर जाकर
जेनिस बताएगी कैसे मुर्ग़े की आवाज़ निकालकर
खिड़की के बाहर आता है रोज़
ग़ुब्बारे वाला
रवनीत बताएगी
गुरुद्वारे जाकर दुखभंजनी साहब गाती है वह
हर बुधवार
मेरी बच्ची भी बताएगी
नई जगहों के बारे में
जहाँ मम्मी ले जाती है उसे
बताएगी कोर्ट गयी थी घूमने
पिछले मंगलवार
कोर्ट एक मस्त जगह है
जहाँ मम्मी-पापा बिल्कुल नहीं लड़ते
सिर्फ़ प्यार करते हैं मुझसे।
बताएगी फ़रहाना को
वॉटर पार्क से बुरा नहीं है थाने जाना
पुलिस वाले अंकल देते हैं ख़ूब सारी टॉफ़ियाँ
और पापा से काफ़ी देर बातें करते हैं।
जेनिस को बताएगी
घर पर आती रहती है पुलिस
जैसे उसके यहाँ आता है ग़ुब्बारे वाला।
अगली बार आई पुलिस तो
वह रवनीत से सीखकर
गाएगी दुखभंजनी साहेब
और रोएगी बिल्कुल नहीं।

Title: बेटी का स्कूल || bachpan poetry || Hindi shayari

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


Changa nahi sochde taan || sad but true lines || best Punjabi status

Changa nhi sochde taan
Chal bura hi kehan de🙏..!!
Jo khush ne tere bina
Dila khush rehan de😊..!!

ਚੰਗਾ ਨਹੀਂ ਸੋਚਦੇ ਤਾਂ
ਚੱਲ ਬੁਰਾ ਹੀ ਕਹਿਣ ਦੇ🙏..!!
ਜੋ ਖੁਸ਼ ਨੇ ਤੇਰੇ ਬਿਨਾਂ
ਦਿਲਾ ਖੁਸ਼ ਰਹਿਣ ਦੇ😊..!!

Title: Changa nahi sochde taan || sad but true lines || best Punjabi status


Kise Hor Nu Iss Raah Ton || 2 lines punjabi status

Haale Tak Mojood Ne Iss Dil Wich Tere Kadmaa De Nishaan
Tere Ton Baad Asi Kise Hor Nu Iss Raah Ton Gujjran Nhi Dittaa!

Title: Kise Hor Nu Iss Raah Ton || 2 lines punjabi status