Skip to content

सफर और मंजिल || chaal abhi dheemi hai

चाल अभी धीमी है,

पर कदम जाएंगे मंजिल तक जरूर।

हालात अभी उलझे हैं,

पर बदलेंगे मौसम,बिखरेगा हरसू नूर।

हौसलों की कमी नहीं,

क़्त भले ना हो ज्यादा।

शह मात की खेल है जिंदगी,

मंजिल को पाने की, हम रखते हैं माआदा।

पलकें मूंद जाती हैं झंझावतों से,

रास्ते छुप जाते हैं काले बदली की छाँव में।

गुजरना ही होगा अंधियारे सूने गलियारों से,

आशियाना हो चाहे गांव या शहर में।

लक्ष्य जो बुन लिया है विश्वास के तागों से,

अब रुकना नहीं, न झुकना कहीं तुम सफर में ।

डगर ने चुन लिया है तुम्हें साहस के पदचिन्हों से,

धैर्य,सहनशीलता और जीत, होंगे सहचर तुम्हारे सहर में।।

                           तरुण चौधरी     

Title: सफर और मंजिल || chaal abhi dheemi hai

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


रूह❤️ || rooh hi rooh ko || rooh shayari

रूह ही रूह को जानती है
रूह की रूह से प्रीत
रूह की रूहदारी में
रूह है रूह की मीत
रूह झूमे❤️
रूह बाबरी
रूह की अद्भुत रीत❤️
#मन

Mann✍️

Title: रूह❤️ || rooh hi rooh ko || rooh shayari


Tere liye dhadkata rahe || hindi love shayari

Mere dil ka bas yahi kaam hai
Ke tere liye bas dhadkta rahe
Chahe manzil mile ya na mile
Apna kaam bas karta rahe❤

मेरे दिल का बस यही काम है
की तेरे लिए बस धड़कता रहे
चाहे मंजिल मिले या ना मिले
अपना काम बस करता रहे❤

Title: Tere liye dhadkata rahe || hindi love shayari