Skip to content

थोड़ा थक सा जाता हूं अब मै || Hindi poetry

“थोड़ा थक सा जाता हूं अब मै…
इसलिए, दूर निकलना छोड़ दिया है,
पर ऐसा भी नही हैं कि अब…
मैंने चलना ही छोड़ दिया है।

फासलें अक्सर रिश्तों में…
अजीब सी दूरियां बढ़ा देते हैं,
पर ऐसा भी नही हैं कि अब मैंने..
अपनों से मिलना ही छोड़ दिया है।

हाँ जरा सा अकेला महसूस करता हूँ…
खुद को अपनों की ही भीड़ में,
पर ऐसा भी नहीं है कि अब मैंने…
अपनापन ही छोड़ दिया है।

याद तो करता हूँ मैं सभी को…
और परवाह भी करता हूँ सब की,
पर कितनी करता हूँ…
बस, बताना छोड़ दिया है।।”

Title: थोड़ा थक सा जाता हूं अब मै || Hindi poetry

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


I Wish || English quotes || sad but true

English quotes || sad but true quotes




Nasha || two line hindi shayari

Nasha pila ke girana to sbko aata hai 
Maza to tb aaye jb girto ko tham le galib

नशा पिला के गिराना तो सबको आता है
मज़ा तो तब आये जब गिरतों को थाम ले गालिब

Title: Nasha || two line hindi shayari