Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status
Jab rulana hi tha || afsosh || Sad shayari || Heartbroken 💔
जब रुलाना ही था तो पहले ही रूला देते
इतना अफसोस ना होता और तुम्हें कबका हम भुला देते
Title: Jab rulana hi tha || afsosh || Sad shayari || Heartbroken 💔
हमारा तिरंगा || deshbhakti || hindi poetry on nation
हमारा तिरंगा
देश का प्रतीक है यह,
हर हिंदुस्तानी के नज़दीक है यह।
हर डर भुला देता है,
एक जोश जगा देता है।
सूरज सा ‘नारंगी’ तेज है इसमें,
शांति का ‘सफेद’ संदेश है इसमें।
इसमे खुशिओं की ‘हरियाली’ है,
यह चक्रवर्ती ‘चक्रधारी’ है।
वो फसलों सा लहराता है,
वो हर ऊंचाई से ऊपर जाता है।
एक बच्चे सा भोला है यह,
वक़्त पड़ने पर दहकता शोला है यह।
मित्रों का मीत है यह,
हर बुराई पर जीत है यह।
जीने का अंदाज़ है यह,
अपनी माटी का एहसास है यह।
इसकी अलग ही शान है,
यह हमारा तिरंगा महान है।।