Skip to content

Iraade umeedo ke sakhat lagte ho || hindi shayari

इरादे उम्मीदों के,सख़्त लगते हो

तुम मुझे मेरा,बुरा वक्त लगते हो

होठों पर नज़र,नहीं जाती है क्या

माथा चूम कर,क्यू गले लगते हो

यार लहज़ा ऐसा, क्यूं है तुम्हारा

देखने में,इंसान तो भले लगते हो

तुम्हे क्या पता,दिल कहतें हैं इसे

तुम जो खिलोने, बेचने लगते हो

सच्चा इश्क़ ही तो, मांगा है मैंने 

हर बार ये क्या, सोचने लगते हो

उदास हो कर कहते हैं,अलविदा

जब तुम ये,घड़ी देखने लगते हो

के कुछ पहेलियां भी,समझा करो

तुम मतलब,क्यों पूछने लगते हो

कोई ख्याल बचा कर,रखो भैरव

तुम तो बस,कलम ढूढने लगते हो

Title: Iraade umeedo ke sakhat lagte ho || hindi shayari

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


Mazboot hoon mein || two line shayari

Zindagi Teri har uljhano ki zinda saboot hoon mein
Tujhe kya pta ab kitni majboot hoon mein!!

जिंदगी तेरी हर उलझनों  की जिंदा सबूत हूं मैं
तुझे क्या पता अब कितनी मजबूत हूं मैं!!

Title: Mazboot hoon mein || two line shayari


Koi shikwa shikayat nhi || hindi shayari

Ab koi shikwa shikayat nahi 
Ab mujhme hi mai hu 
Tum me nahi…🙌

अब कोई शिकवा शिकायत नहीं
अब मुझमें ही मैं हूँ
तुम में नहीं…🙌

Title: Koi shikwa shikayat nhi || hindi shayari