Skip to content

chup reh kar || hindi shayari || kavita

चुप रह कर, ये क़माल देखने लगा

उस शिकारी का,ज़ाल देखने लगा

उसने कहा, देखो आ गया समंदर

और मैं अपना, रुमाल देखने लगा

पहले उसने मेरा सर रखा,कंधे पर

फिर वो भीगे हुए,गाल देखने लगा

इसको नया इश्क़,मंज़ूर ही कहां है

दिल फिर पुराना,साल देखने लगा

याद आ गए,फिर उसके गाल मुझे

मैं होली में जब,गुलाल देखने लगा

और जब निवाला देकर,ली फोटो

मुस्कुरा के मैं, हड़ताल देखने लगा

Title: chup reh kar || hindi shayari || kavita

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


Log diwane hai 🖤🖤 🧐 || 2 lines life and sad shayari

Log diwaane hai bnawatt ke
ham kahaa jaye saadgi lekar

ਲੋਗ ਦੀਵਾਨੇ ਹੈ ਬਨਾਵਟ ਕਿ
ਹਮ ਕਹਾਂ ਜਾਏ ਸਾਦਗੀ ਲੇਕਰ

🖤🖤 🧐

Title: Log diwane hai 🖤🖤 🧐 || 2 lines life and sad shayari


ज़िन्दगी जीना सीखा रही थी || life shayari

कल एक झलक ज़िंदगी को देखा,
वो राहों पे मेरी गुनगुना रही थी,

फिर ढूँढा उसे इधर उधर
वो आँख मिचौली कर मुस्कुरा रही थी,

एक अरसे के बाद आया मुझे क़रार,
वो सहला के मुझे सुला रही थी

हम दोनों क्यूँ ख़फ़ा हैं एक दूसरे से
मैं उसे और वो मुझे समझा रही थी,

मैंने पूछ लिया- क्यों इतना दर्द दिया
कमबख्त तूने,
वो हँसी और बोली- मैं जिंदगी हूँ पगले
तुझे जीना सिखा रही थी।

Title: ज़िन्दगी जीना सीखा रही थी || life shayari