Skip to content

ख़ुद पे भरोसा रखना || motivational life shayari

ज़िन्दगी के लिए इक ख़ास सलीक़ा रखना
अपनी उम्मीद को हर हाल में ज़िन्दा रखना

उसने हर बार अँधेरे में जलाया ख़ुद को
उसकी आदत थी सरे-राह उजाला रखना

आप क्या समझेंगे परवाज़ किसे कहते हैं।
आपका शौक़ है पिंजरे में परिंदा रखना

बंद कमरे में बदल जाओगे इक दिन लोगो
मेरी मानो तो खुला कोई दरीचा रखना

क्या पता राख़ में ज़िन्दा हो कोई चिंगारी
जल्दबाज़ी में कभी पॉव न अपना रखना

वक्त अच्छा हो तो बन जाते हैं साथी लेकिन
वक़्त मुश्किल हो तो बस ख़ुद पे भरोसा रखना

Title: ख़ुद पे भरोसा रखना || motivational life shayari

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


MAUT AGHE HATH || Very Sad Maut Shayari

very sad maut shayari || Us kudi di yaad rehndi e meriyaan raatan diyaan needan tordi ese lai taan me maut aaghe hath jodhaan par maut mere aghe hath jodhdi

Us kudi di yaad rehndi e
meriyaan raatan diyaan needan tordi
ese lai taan me maut aaghe hath jodhaan
par maut mere aghe hath jodhdi



Ek meri gali || hindi love shayari

मेरी एक गली,उसकी गली से जुड़ी है

मेरे पाव नहीं मुड़े, यही सड़क मुड़ी है

मैं मुस्कुराकर,बोल पड़ा इन दोस्तों से 

देखो मेरी ज़न्नत, खिड़की पर खड़ी है

उतने ऊपर, मेरा खुदा भी नहीं दोस्त

उनकी कलाई पे जितनी,चूड़ी चड़ी है

मेरे पूरे हुज़रे पर, साया करती है वो

शहर में उनकी बिल्डिंग इतनी बड़ी है

Title: Ek meri gali || hindi love shayari