Skip to content

Mujhse Baat tum kiya karo

मुझसे बात तुम किया करो क्योंकि

मैं अब किसी से बात नहीं करता

मेरे दिल की बात तुम सुना करो

क्योंकि मैं अब किसी की नहीं सुनता

मुझे वक्त तुम दिया करो क्योंकि

मैं अब किसी को वक्त नहीं देता

मुझसे मुलाकात तुम किया करो

क्योंकि मैं अब किसी से नहीं मिलता

~ साहिल…!!

Title: Mujhse Baat tum kiya karo

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


Badhte raho || मंज़िल की ओर…|| hindi poetry

सफर जारी है मंज़िल को पाने की।
जंग से लड़ना ही रीत है जहां की।।
बैठे रहने से कुछ भी नसीब नहीं ।
नसीब के भरोसे अकर्मण्यों ने ज़िन्दगी जियी।।

कर पूजन कर्म का तू।
मन में रख कर हौंसला । ।
हौंसला यदि हो बुलन्द।
तय होगा हर फासला।।
ज़िन्दगी समय से है , समय ही ज़िन्दगी ।
यूं न जाने दो समय को , नहीं मिलेगी कोई ख़ुशी।।
कर हर काम समय पर , ज़िन्दगी तुम्हे आसमान पर ला देगी ।
सफलता की सीढिया कदमों पर झुका देगी।।
लड़ो ज़िन्दगी की हर एक जंग से ।
न हारो वक़्त रूपी तुरंग से।।
पल पल अनमोल है ज़िन्दगी की ।
केवल परिश्रम हो तो मिलेगी हर ख़ुशी।।
मंज़िल को पाना आसान नहीं ।
पर मंज़िल को ही छोड़ देना हल नहीं । ।
पार कर राहों के कांटो को ।
बढ़ते रहो मंज़िल की ओर।।

Title: Badhte raho || मंज़िल की ओर…|| hindi poetry


Tere shehar mein || two line shayari

Samandar na sahi par ek nadi to honi chahiye
Tere shehar mein zindagi kahi to honi chahiye✨

समंदर न सही पर एक नदी तो होनी चाहिए
तेरे शहर में ज़िन्दगी कही तो होनी चाहिए✨

Title: Tere shehar mein || two line shayari