Skip to content

Aapka sath || hindi shayari || love shayari

Zindagi ke bhi apne alag usool hain
kisi ki raahon me kante to kisi me phool hain
bas aapka sath mil jaye to sare sharte kabool hain ✨

ज़िंदगी के भी अपने अलग उसूल हैं
किसी की राहों में कांटे तो किसी में फूल हैं
बस आपका साथ मिल जाए तो सारी शर्ते कबूल हैं ✨

Title: Aapka sath || hindi shayari || love shayari

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


हमारा तिरंगा || deshbhakti || hindi poetry on nation

हमारा तिरंगा

देश का प्रतीक है यह,
हर हिंदुस्तानी के नज़दीक है यह।
हर डर भुला देता है,
एक जोश जगा देता है।

सूरज सा ‘नारंगी’ तेज है इसमें,
शांति का ‘सफेद’ संदेश है इसमें।
इसमे खुशिओं की ‘हरियाली’ है,
यह चक्रवर्ती ‘चक्रधारी’ है।

वो फसलों सा लहराता है,
वो हर ऊंचाई से ऊपर जाता है।
एक बच्चे सा भोला है यह,
वक़्त पड़ने पर दहकता शोला है यह।

मित्रों का मीत है यह,
हर बुराई पर जीत है यह।
जीने का अंदाज़ है यह,
अपनी माटी का एहसास है यह।

इसकी अलग ही शान है,
यह हमारा तिरंगा महान है।।

Title: हमारा तिरंगा || deshbhakti || hindi poetry on nation


bsaa le nazar me soorat || Love Hindi Shayari

बसा ले नज़र में सूरत तुम्हारी,
दिन रात इसी पर हम मरते रहें,
खुदा करे जब तक चले ये साँसे हमारी,
हम बस तुमसे ही प्यार करते रहें ॥

Title: bsaa le nazar me soorat || Love Hindi Shayari