Skip to content

Desh kavita || tiranga || republic day || तीन रंगों में रंगा हुआ || independence day

तीन रंगों में रंगा हुआ
सारे जग से न्यारा है,
सुनो तिरंगा हमें हमारा
प्राणों से भी प्यारा है।

बतलाता है रंग केसरी
वीरों ने बलिदान दिया
अंग्रेजों को मार भगाया
स्वतंत्र हिंदुस्तान किया,
इनकी भुजाओं के बल से
दुश्मन हमसे हारा है
सुनो तिरंगा हमें हमारा
प्राणों से भी प्यारा है।

श्वेत रंग संदेशा देता
अमन चैन फ़ैलाने का
प्रेम भावना बसे हृदय में
ऐसा वतन बनाने का
सुख-दुःख में एक दूजे का
बनना हमे सहारा है
सुनो तिरंगा हमें हमारा
प्राणों से भी प्यारा है।

हरा रंग हरियाली का जो
उन्नति पथ दिखलाता है
चीर धरा का सीना हलधर
सारी फसल उगाता है,
सारे जगत को देता अन्न
पशुओं को देता चारा है
सुनो तिरंगा हमें हमारा
प्राणों से भी प्यारा है।

बढ़ते रहें कहीं रुके नहीं
चक्र ज्ञान यह देता है
साथ समय के चले निरंतर
बनता वही प्रणेता है
बिना परिश्रम कहाँ किसीका
चमका कभी सितारा है
सुनो तिरंगा हमें हमारा
प्राणों से भी प्यारा है।

Title: Desh kavita || tiranga || republic day || तीन रंगों में रंगा हुआ || independence day

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


Zara nazar unse kya mili || hindi shayari || love shayari

mohobbat ho gyi, true love shayari

Us khuda ki is dil pe yun rehmat ho gyi..!!
Ha‎r khushi gm sehne k liye zindagi sehmat ho gyi..!!
Ankhein khuli rahi sari raat yun nind hamari kho gyi..!!
Zra nazar unse kya mili to mohobbat ho gyi..!!

उस खुदा की इस दिल पे यूँ रहमत हो गई..!!
हर खुशी ग़म सहने के लिए ज़िन्दगी सहमत हो गई.!!
आंखें खुली रही सारी रात यूँ नींद खो गयी हमारी खो गई..!!
ज़रा नज़र उनसे क्या मिली तो मोहोब्बत हो गई..!!

Title: Zara nazar unse kya mili || hindi shayari || love shayari


Pyar hum unko karte hain || true and best hindi shayari

Pyar hum unko karte hain
Jo humari fikar karte hain..!!
Kadar hum unki karte hain
Jo humari izzat karte hain..!!
Jeete hain hum unke liye
Jo hum par marte hain..!!

प्यार हम उनको करते हैं
जो हमारी फ़िकर करते हैं..!!
कदर हम उनकी करते हैं
जो हमारी इज्ज़त करतें हैं..!!
जीते हैं हम उनके लिए
जो हम पर मरते हैं..!!

Title: Pyar hum unko karte hain || true and best hindi shayari