Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status
Zindagi attitude status hindi || Attitude quotes
1. जो मेरे बारे में बुरा सोचते हैं, उन्हें मुझसे और बुरा कुछ नहीं हो सकता।
2. जिन्दगी में शानदारी सिर्फ उन्हीं को मिलती है, जो हार मानने के बाद भी उठते हैं।
3. हमारी अदा और गुस्ताखी तबाह कर सकती है, इसलिए हमें हमेशा संभालकर चलना चाहिए।
4. ताकत उसी की होती है जो हर हाल में खड़ा रहता है, जबकि कमजोरी वो है जो चाहे भले ही दिखाए।
5. जो लोग हमारे बारे में बकवास करते हैं, उन्हें समझाने की जरूरत नहीं, क्योंकि शेर खुद बकवास नहीं सुनता।
6. ज़िंदगी की रफ़्तार में हम चाहे जैसे भी खड़े हों, हमारा निशान उन्हीं लोगों के दिलों पर छोड़ता है, जिन्होंने हमें रोकने की कोशिश की।
7. जब तक तुम खुद को निराश नहीं करोगे, कोई और तुम्हें हारा नहीं सकता।
8. हम जब चलते हैं तो लोग देखते हैं, हम जब रुकते हैं तो लोग सोचते हैं, और हम जब उठते हैं तो लोग याद करते हैं।
Title: Zindagi attitude status hindi || Attitude quotes
Bharosa paala hai || hindi poetry
मैंने मेरे मन में
एक भरोसा पाला
उसे कभी क़ैद नहीं किया
वह जब-जब उड़ा फिर लौट आया
चिड़िया जैसे नन्हे पंख उगे
धरती के गुरुत्व के विरुद्ध पहली उड़ान
पहला लक्षण था आज़ादी की चाहना का
भरोसे के भीतर एक और भरोसा जन्मा
और ये सिलसिला चलता रहा
अब इनकी संख्या इतनी है
कि निराश होने के लिए
मुझे अपने हर भरोसे के पंख मरोड़कर
उन्हें अपाहिज बनाना होगा!
करना होगा क़ैद
जो मैं कर नहीं पाऊँगी
हैरानी! मैं ऐसा सोच भी पाई
अपनी इस सोच पर बीती रात घंटों सोचा
ख़ुद पर लानतें फेंकीं
कोसा ख़ुद को
मन ग्लानि से भर उठा
आँखों के कोने भीगते गए
और फिर इकठ्ठा किया अपना सारा प्यार
उनके पंखों को सहलाया
हर एक भरोसे को पुचकारा
उनके सतरंगे पंखों को
आज़ादी के एहसास से भरते देखा
सुबह तक वे एक लंबी उड़ान पर निकल चुके थे
उनकी अनुपस्थिति में
मैं निराश!
पर जान पा रही थी कि शाम तक वे लौट आएँगे
यह वह भरोसा है
जिसके पंख अभी उगने बाक़ी हैं
जो अभी ही है जन्मा!
