Skip to content

Ek roz teri yaad ho jaunga || hindi shayari

Mar ke mitti mein milunga,
Khaad ho jaunga mein.
Phir khilunga saakh par,
Aabaad ho jaunga mein..
Baar baar aaunga tere najar ke saamne,
Aur phir ek roz teri yaad hojaunga mein…

मर के मिट्टी में मिलूंगा
खाद हो जाऊंगा मैं
फिर खिलूंगा साख पर
आबाद हो जाऊंगा मैं
बार बार आऊंगा तेरी नजर के सामने
और फिर एक रोज तेरी याद हो जाऊंगा मैं

Title: Ek roz teri yaad ho jaunga || hindi shayari

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


Zindagi ka dastoor || hindi thoughts

😌 raat ki neend udi, na din mein soya jata hai
Zindagi ka dastoor hai, mere dost
Kuch paane ke liye kuch khoya jata hai 🙂🙂

😌 रात की नींद उड़ी, न दिन में सोया जाता है।
जिंदगी का दस्तूर है , मेरे दोस्त,
कुछ पाने के कुछ खोया जाता है।🙂🙂

Title: Zindagi ka dastoor || hindi thoughts


बुरा नहीं हूँ मैं। || bura nahi hu mein || sad but true || hindi poetry

हाँ, मैं तीखा बोलता हूँ
सच बोलता हूँ
कड़वा बोलता हूँ
लेकिन, बुरा नहीं हूं मैं।
दिखावे की मीठी बोली नहीं बोलता
पीठ पीछे किसी की शिकायत नहीं करता
मन में दबाकर कोई बैर भाव नहीं रखता
कुंठित विचार नहीं पालता
हाँ, बुरा नहीं हूं मैं।
किसी का बुरा नहीं चाहता
किसी पर छुपकर वार नहीं करता
कभी ह्रदय छलनी हो जाए तो
छुपकर अकेले रो लेता
सबकी मदद दिल से करता
हाँ, बुरा नहीं हूं मैं।
अपनी जिम्मेदारियों से बैर नहीं मुझे
कर्म ही मेरी पहचान है
छलावे के रिश्ते बनाना नहीं आता मुझे
बुरे वक्त में साथ छोड़ना नहीं सीखा मैंने
हाँ, बुरा नहीं हूं मैं।
मौकापरस्त दुनिया ने दिल दुखाया मेरा
फिर भी चुप रहा मैं..
आवाज उठाई कभी जो मैंने
बुरा मान लिया जमाने ने
वक्त नहीं अब मेरे पास इन से उलझने का
हाँ, मैं मौन हूं..
लेकिन,
बुरा नहीं हूं मैं।।

Title: बुरा नहीं हूँ मैं। || bura nahi hu mein || sad but true || hindi poetry