Skip to content

Hum

Title: Hum

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


कैसे बताऊं तुम्हें ||love hindi shayari

कैसे बताऊं तुम्हे के कौन हो तुम…
हवाओं में फैली है जो खुशबू, उसकी सादगी तुम हो…
मेरी रूह को जो ठंडक दे, वो ताज़गी तुम हो…
सज़दा करू मैं किसका, मेरी दुआओं में तुम,
मेरी वफाओं में तुम, बरसती घटाओं में तुम,
बस तुम ही तुम… तुम हो मेरे आज में मेरे कल में भी तुम,
मेरे हर वक्त में तुम, बस तुम ही तुम…
कैसे बताऊं तुम्हे के कौन हो तुम…
ये धड़कने तुम्हारी है,
मेरे दिल की कीमत समझ लेना,
बिछ जाऊं तुम्हारे क़दमों में,
इसे मेरी मन्नत समझ लेना,
तस्वीर मैं भी हूं तुम्हारी,
मुझे अपनी सीरत समझ लेना…
मेरे साए में भी अब दिखते हो तुम,
कैसे बताऊं तुम्हे के कौन हो तुम…

Title: कैसे बताऊं तुम्हें ||love hindi shayari


farmer shayari hindi || kisaano ki kismat

 1  किसानों की किस्मत में पड़े हैं लाले,
   ऊपर से सरकार के खेल बड़े ही निराले,
   उन्हें कृषि मंत्री बनाया गया है जिनकी
  सात पुश्तों ने भी खेत में पैर नहीं डाले।

2  सरकार ने किया था वादा,
    किसानों की आय दूनी हो जाएगी,
  क्या पता था महंगाई इतनी बढ़ेगी
  कि उनकी जेब सूनी हो जाएगी।

Title: farmer shayari hindi || kisaano ki kismat