Skip to content

Ghaint-punjabi-love-sad-shayari-mohobbat-ishq-images-true-lines-sufi-quotes

  • by

Title: Ghaint-punjabi-love-sad-shayari-mohobbat-ishq-images-true-lines-sufi-quotes

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


Vo Pagli🥰😍 || love shayari

माँ-बाप की उम्मीदों पर 

खरा उतर गया ,

इतना आगे बढ़ा, पलटा 

तो उसका साथ छुट गया। 

अब फर्क नहीं पड़ता जनाब 

कौन साथ है?, कौन पास है?

हजारों लोग मिले हैं मुझसे दिन में 

पर वो पगली आज भी खास है। 

क्या नजारा था मित्र 

मैंने बर्बादी खुबसूरत देखी,

तेरे बिन मर जाऊँगी

हाय!………………

ऐसी उसकी आंखो में तड़प देखी।

दिल्लगी थी, मेरे दोस्त 

कोई झूठा फसाना नहीं,

आज भी दिल कहता है 

खबरदार,……………

उसके सिवा किसी से दिल लगाना नहीं। 

दिल देता है हौसला, मेरे दोस्त 

तभी आज भी, उसका इंतजार करूँ

कही मिल जाए दो पल के लिए 

तो पगली से दिल भरके बातें करूँ। 

Title: Vo Pagli🥰😍 || love shayari


Kisaan ki zindagi || किसान की जिंदगी

तन पर खराब पुराने कपड़े होते हैं,
पैर मिट्टी में पूरी तरह सने होते हैं,
कड़ी सुलगती धूप में काम करते हैं जो,
ये कोई और नहीं सिर्फ किसान है वो,

धरती की छाती हल से चीर देते हैं,
हमारे लिए अन्न की फसल उगा देते हैं,
किसान अपनी फसल से बहुत प्यार करते हैं,
गरमी, सरदी, बरसात में जूझते रहते हैं,

मान लेते हैं की किसान बहुत गरीब होते हैं,
हमारी थाली में सजा हुआ खाना यही देते हैं,
इनके बिना हमें अनाज कभी मिल नहीं पाता,
दौलत कमा लेते पर कभी पेट न भर पाता,

भूमि को उपजाऊ बनाने वाले किसान है,
हमारे भारत का मान, सम्मान और शान हैं,
ये सच्ची बात सब अच्छे से जानते हैं,
किसान को हम अपना अन्नदाता मानते हैं,

हम ये बात क्यों नहीं कभी सोचते हैं,
गरीब किसान अपना सब हमें देते हैं,
हम तो पेट भर रोज खाना खा लेते हैं,
किसान तो ज्यादतर खाली पेट सोते हैं,

                 तरुण चौधरी

Title: Kisaan ki zindagi || किसान की जिंदगी