Skip to content

MAUT SACHI MUHOBAT || True Status Punjabi

Zindagi tan bewafa aa
ik din thukraugi
maut hi sachi muhobbat aa
jo ik din mainu apnaugi

ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਤਾਂ ਬੇਵਫਾ ਆ
ਇਕ ਦਿਨ ਠੁਕਰਾਉਗੀ
ਮੌਤ ਹੀ ਸੱਚੀ ਮੁਹੋਬਤ ਆ
ਜੋ ਇਕ ਦਿਨ ਮੈਨੂੰ ਅਪਣਾਉਗੀ

Title: MAUT SACHI MUHOBAT || True Status Punjabi

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


SHAYARI KI DUNIYA || galti meri naa hone par

गलती मेरी ना होने पर भी मुझे गलत बनाया गया है
एक दफा नही मुझे कई बार सताया गया है ,
अब क्या ही सुनाई मैं अपनी मोहब्बत की दास्तां
पूरी महफिल में मुझे बेवफा बताया गया है ।

Title: SHAYARI KI DUNIYA || galti meri naa hone par


बेटी का स्कूल || bachpan poetry || Hindi shayari

कल स्कूल खुलेंगे कई दिन बाद
क़ैद से निकलेंगी बच्चियाँ
नए-पुराने दोस्तों से मिलेंगी
मेरी बच्ची भी जाएगी स्कूल
फ़रहाना के साथ लंच शेयर करेगी
जेनिस के साथ खूब बातें करेगी
रवनीत बनेगी बेंच पार्टनर
फ़रहाना बताएगी वॉटर पार्क के क़िस्से
छपछप करती है वह अक्सर जाकर
जेनिस बताएगी कैसे मुर्ग़े की आवाज़ निकालकर
खिड़की के बाहर आता है रोज़
ग़ुब्बारे वाला
रवनीत बताएगी
गुरुद्वारे जाकर दुखभंजनी साहब गाती है वह
हर बुधवार
मेरी बच्ची भी बताएगी
नई जगहों के बारे में
जहाँ मम्मी ले जाती है उसे
बताएगी कोर्ट गयी थी घूमने
पिछले मंगलवार
कोर्ट एक मस्त जगह है
जहाँ मम्मी-पापा बिल्कुल नहीं लड़ते
सिर्फ़ प्यार करते हैं मुझसे।
बताएगी फ़रहाना को
वॉटर पार्क से बुरा नहीं है थाने जाना
पुलिस वाले अंकल देते हैं ख़ूब सारी टॉफ़ियाँ
और पापा से काफ़ी देर बातें करते हैं।
जेनिस को बताएगी
घर पर आती रहती है पुलिस
जैसे उसके यहाँ आता है ग़ुब्बारे वाला।
अगली बार आई पुलिस तो
वह रवनीत से सीखकर
गाएगी दुखभंजनी साहेब
और रोएगी बिल्कुल नहीं।

Title: बेटी का स्कूल || bachpan poetry || Hindi shayari