Skip to content

punjabi-shayari-ohnu-yaad-karna-me-chhad-dita

  • by

punjabi sad love shayari || ohnu yaad karna me chhad dita dil mera eh kehnda rehnda par fir v shayari ohde te eh likhda rehnda

Title: punjabi-shayari-ohnu-yaad-karna-me-chhad-dita

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


तुम्हारी यादो में



कुछ तो संभाल रखा है ……..

सौ ख्वाबों को मिला के एक ख्वाब देख रखा है ,

ज़िंदगी ने जाने फिर भी क्या हिसाब रखा है ,

तू मशरुफ़ है तेरी अहमत में,

और मैंने तेरे इंतज़ार को संभाल रखा है ।

 

माना दर्द की सौगात लाता है इश्क़ जाना ,

फिर भी मैंने अपनी मुलाकातों का गुलाब रखा है ,

तेरे साथ ही तो चल रहा है वजूद मेरा ,

तेरी यादों  का मैंने एक तकियाँ भिगो रखा है ।

 

तेरा यू इंतज़ार करवाना ,मेरे दिल को खा जाता है ,

फिर भी तुझसे मिलने का अरमान सजा रखा है ,

कभी आओ खुल के सामने जो मेरे तुम तो दिखाऊ ,

टूटे दिल मे भी तेरे लिए एक महल सजा रखा है ।  

                                     ………….अजय कुमार । 

Title: कुछ तो संभाल रखा है ……..