Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status
मैं हूँ मुहब्बत ❤️❤️ || hindi shayari
मैं हूँ मुहब्बत,और मेरे मिटने का सवाल ही नहीं❤️
मैं रेत पर लिखी हुई कहानी नहीं
जो लहरों से मिट जाऊँ
मैं बारिश नहीं
जो बरस के थम जाऊँ
मैं हवा नहीं
जो तुम्हारे पास से गुज़र जाऊँ
मैं चाँदनी नहीं
जो रात के बाद ढल जाऊँ
तुम तो वो परवाने हो,
जो जलता रहेगा पर उफ़ तक नहीं करेगा💔
मैं शमा नहीं हूँ
जो परवाने को जला दु
मैं वो रंग हूँ
जो तेरी रूह पर चढ़कर कभी न उतरे
मैं तो वो मुहब्बत हूँ
जो तेरी रग-रग में लहू बन कर गर्दिश करे
Mann ✍️❤️
Title: मैं हूँ मुहब्बत ❤️❤️ || hindi shayari
Dard dene wala || sad but true lines || hindi shayari

Or agar dard mein likhna sikh lo to vo dwa ban jata hai..!!
