Skip to content

True lines || hindi thoughts

Kabhi chah ke bhi agar kisi ki baaton pe yakeen na ho to…
Uski ankhon mein dekh lena 
kyuki zubaan jhuth bol sakti hai par ankhein nahi 🙌

Title: True lines || hindi thoughts

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


Oyar ka ijhaar || प्यार का इजहार

मेरी सारी रातें तुम्हारी, मेरा हर दिन तुम्हारा।
मेरी सारी बातें तुम्हारी, मेरा हर क्षण तुम्हारा।
प्यार की सारी नगमे तुम्हारी, मेरा कतरा – कतरा अब हुआ तुम्हारा।
जाहिर है अब ये प्यार मेरा, बाकी अब है फैसला तुम्हारा। – ईशान कुमार वत्स

Title: Oyar ka ijhaar || प्यार का इजहार


Door se hi hath hila kar || hindi shayari

दूर से ही हाथ हिला के चला जाऊंगा।
मैं तुमसे नजरे मिला के चला जाऊंगा।

नजरअंदाज कर देना ज़माने की तरह तुम भी,
नशे में हूं चिल्लाऊंगा चिल्ला के चला जाऊंगा।

हर वजह खत्म कर दूंगा मैं अपने लौटने की,
मत सोचना कि उम्मीद दिला के चला जाऊंगा।

मिटा दूंगा हर एक निशानी मोहब्बत की,
मैं अपना आशियाना जला के चला जाऊंगा।

जिसकी खुशबू से महक उठे सारा जमाना,
मैं वो फूल चमन में, खिला के चला जाऊंगा।

याद रखो न रखो, फ़ैसला तुम्हारा है “शिवम”
मैं इक बार चेहरा, दिखला के चला जाऊंगा।
❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀

Title: Door se hi hath hila kar || hindi shayari