Skip to content

uska ishq hame jaan se pyaara

वो हुज़रा हमको,मक़ान से प्यारा है

उसका इश्क़ हमे, ज़ान से प्यारा है

नफ़रत करता है,अफताफ अंधेरे से

जुगनू को अंधेरा,ज़हान से प्यारा है

तुम्हारे मुंह से,ये अच्छा नहीं लगता 

उसका नाम,मेरी ज़ुबान से प्यारा है

वाकी सारे है, इन सितारों की तरह 

बस वो एक चेहरा, चांद से प्यारा है

सब काट के,एक लकीर उसकी बना 

वो नफा,हज़ार नुकसान से प्यारा है

घूम लो जाकर, हज़ारों देश विदेश

कोई नहीं,जो हिंदुस्तान से प्यारा है

Title: uska ishq hame jaan se pyaara

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


Sometimes its better || life English Quotes

SAD QUOTE

“Sometimes it’s better to be alone nobody can hurt you”.

“it hurts to leave a light on for nobody”.

Title: Sometimes its better || life English Quotes


अब तो आन पड़ी है || akbar story

अकबर बादशाह को मजाक करने की आदत थी। एक दिन उन्होंने नगर के सेठों से कहा-

“आज से तुम लोगों को पहरेदारी करनी पड़ेगी।”

सुनकर सेठ घबरा गए और बीरबल के पास पहुँचकर अपनी फरियाद रखी।

बीरबल ने उन्हें हिम्मत बँधायी,

“तुम सब अपनी पगड़ियों को पैर में और पायजामों को सिर पर लपेटकर रात्रि के समय में नगर में चिल्ला-चिल्लाकर कहते फिरो, अब तो आन पड़ी है।”

उधर बादशाह भी भेष बदलकर नगर में गश्त लगाने निकले। सेठों का यह निराला स्वांग देखकर बादशाह पहले तो हँसे, फिर बोले-“यह सब क्या है ?”

सेठों के मुखिया ने कहा-

“जहाँपनाह, हम सेठ जन्म से गुड़ और तेल बेचने का काम सीखकर आए हैं, भला पहरेदीर क्या कर पाएँगे, अगर इतना ही जानते होते तो लोग हमें बनिया कहकर क्यों पुकारते?”

बादशाह अकबर बीरबल की चाल समझ गए और अपना हुक्म वापस ले लिया।

Title: अब तो आन पड़ी है || akbar story