Skip to content

Vo sath ho to || hindi shayari

कभी थकन के असर का पता नहीं चलता
वो साथ हो तो सफ़र का पता नहीं चलता
वही हुआ कि मैं आँखों में उसकी डूब गया
वो कह रहा था भँवर का पता नहीं चलता
उलझ के रह गया सैलाब कुर्रए-दिल से
नहीं तो दीदा-ए-तर का पता नहीं चलता
उसे भी खिड़कियाँ खोले ज़माना बीत गया
मुझे भी शामो-सहर का पता नहीं चलता
ये मंसबो का इलाक़ा है इसलिए शायद
किसी के नाम से घर का पता नहीं चलता

Title: Vo sath ho to || hindi shayari

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


Sahil pe pahunchne se inkaar || motivationAL shayari

     साहिल पे पहुंचने से इनकार किसे है लेकिन,
     तूफ़ानो से लड़ने का मज़ा ही कुछ और है,
     कहते है, कि किस्मत खुदा लिखता है लेकिन,
    उसे मिटा के खुद गढ़ने का मजा ही कुछ और है।

Title: Sahil pe pahunchne se inkaar || motivationAL shayari


Value || true lines || life motivation english quotes

English quotes || motivational quotes