Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status
धरती सारी
ख़ुद को समझ लें
उस ग़ुरूर से बचाना ईश्वर
कि बंद करने को
कुछ न रहे पास
दीवार ही सही
कमर टिकाई हो जिस पर
कभी किसी कमज़ोर पल
उस पर थूक सकने की
जहालत से भी बचाना
पर वह साहस ज़रूर देना
जो मुँह से बाहर निकलते दिल को पकड़ सके
सँभाल सके और कह सके
कि जो पाया उसे लौटाने से ज़्यादा ज़रूरी है
उस भूमिका को सँभालना जो हम निभाते हैं
अपने या किसी और के जीवन में
माफ़ कर सकें उनसे ज़्यादा खुद को
याद रख सकें बस इतना
कि विश्व के सबसे अलोकप्रिय लोगों ने बख़्शी जान हमें
उन्हें सबने नज़रंदाज़ किया
उनके पैरों में सारे आँसू वार दें
उनकी हथेली में बिखेर सकें सारी हँसी
जब कह देना ही सब कुछ हो
चुप रह सकें उस वक़्त
कड़वी बात को यूँ ज़ब्त कर लें
नाख़ूनों में भर लें
खुरचकर धरती सारी।
Title: धरती सारी
Waqt || hindi shayari || love shayari
Iss waqt jis waqt bhi sochu …
har waqt uss waqt ko sochu …
jiss waqt mila tu….
har ghadi uss waqt ko sochu..❤
इस वक़्त उस वक़्त को सोचू
हर वक़्त उस वक़्त को सोचू
जिस वक्त मिला तू
हर घड़ी उस वक़्त को सोचू❤

