Skip to content

IMG_20230531_224739-b90f2a7e

Title: IMG_20230531_224739-b90f2a7e

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


Tu na hoti || sad hindi shayari || broken shayari

Tujhe milkar yun lga ki tujhe na milte to ascha hota
Aur bichadkar yun laga ke kuch din aur sath reh lete to ascha hota
Aur is lagne mein sari umar gwa chuke hain hum
Ab lagta hai ke tuhi na hoti to ascha hota 💔

तुझे मिलकर यू लगा की तुझे ना मिलते तो अच्छा होता
और तुझसे बिछड़कर यू लगा की कुछ दिन और साथ रह लेते तो अच्छा होता
और इस लगने में सारी उमर गवा चुके है हम
अब लगता है कि तू ही न होती तो अच्छा होता💔

Title: Tu na hoti || sad hindi shayari || broken shayari


याद है ना तुम्हें || hindi poetry

याद है ना तुम्हें..
पहली दफा,
जब कलम मेरी बोली थी
तुम पर शब्दों की कुछ लड़ियां
मैंने पिरोई थी।

तुम्हारे गुजरे पलों में बेशक मैं नहीं थी
तुम्हारे संग भविष्य की अपेक्षा भी नहीं थी
हां,वर्तमान के कुछ चंद क्षण
साझा करने की ख्वाहिश जरुर थी।

याद है ना तुम्हें..
पहली दफा,
जब कलम मेरी बोली थी
तुम पर शब्दों की कुछ लड़ियां
मैंने पिरोई थी।

देखो, आज फिर उंगलियों ने मेरी
कलम उठाई है
कुछ अनसुनी भावनाओं को संग अपने
समेट लाई है
माना ,मेरे शब्दों ने आहत किया तुम्हें
लेकिन क्या,असल भाव को पहचाना तुमने?

याद है ना तुम्हें..
पहली दफा,
जब कलम मेरी बोली थी
तुम पर शब्दों की कुछ लड़ियां
मैंने पिरोई थी।

उलझ गए तुम निरर्थक शब्दों में
पढ़ा नहीं जो लिखा है कोमल हृदय में
चल दिए छोड़ उसे, तुम अपनी अना में
बंधे थे हम तुम, जिस अनदेखे रिश्ते की डोर में

याद है ना तुम्हें..
पहली दफा,
जब कलम मेरी बोली थी
तुम पर शब्दों की कुछ लड़ियां
मैंने पिरोई थी।

बीत गए कई बारिश के मौसम
क्या धुले नहीं, जमे धूल मन के?
है अर्जी मेरी चले आओ तुम
मेरे भीतर के तम को रोशनी दिखाओ तुम..

याद है ना तुम्हें..
पहली दफा,
जब कलम मेरी बोली थी
तुम पर शब्दों की कुछ लड़ियां
मैंने पिरोई थी।

Title: याद है ना तुम्हें || hindi poetry