Skip to content

कुछ अधूरे ख़्वाब जगा जाते हो || Love shayai hindi

कुछ अधूरे ख़्वाब जगा जाते हो,
मायूस चेहरे की मुस्कान जगा जाते हो...
सुबह पहली किरण भी तुम्हारी सादगी देखने आती है,
सांझ की रौशनी तुम्हारी जुल्फों में खो जाती है...
हवाएं तुमसे खुशबू लेकर चल रही हैं,
वो तितलियां भी तुम्हारे लबों सी खिल रही है...
कैसे बताऊं तुम्हे जैसे तुम इक किस्सा हो,
मेरी ज़िन्दगी हो मेरा इक हिस्सा हो...

Title: कुछ अधूरे ख़्वाब जगा जाते हो || Love shayai hindi

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


Jaane walon ne sikhaya || sad but true shayari || two line sad shayari

Jaane walo ne yeh sikhaya hai ki
aane walo ko aaukat mein rakhna..🙃

जाने वालों ने ये सिखाया है कि
आने वालों को औकात में रखना..🙃

Title: Jaane walon ne sikhaya || sad but true shayari || two line sad shayari


इंतज़ार || intezAar || hindi love poetry

कुछ हलचल सी है सीने में
सुकून कुछ खोया – सा है
जाने कैसी है ये अनुभूति
दिल कुछ रोया – सा है
कुछ आहट सी आयी है
और दिल कुछ धड़का – सा है।

हाथ – पाँव में हो रही कंपन-सी
बेचैनी ये जानी पहचानी – सी है
सांसे भी है कुछ थमी – सी
कितने वक्त गुज़र गये इन्तजार में
मेरी आहें भी हैं कुछ जमी – सी।

पलकें अब मूँदने लगी हैं
साँसें अब क्षीण पड़ रही हैं
अब तो आ जाओ इन लम्हों में
जाने कब लौटोगे?
आने का वादा था और ना भी था तो,
तुम्हारा इन्तज़ार तो था..

सारी हदें तोड़ कर आ जाओ
दुनिया की रस्मों को छोड़ कर आ जाओ
चंद लम्हों के लिए ही,
अब तो आ जाओ
मेरे लिए.. सिर्फ मेरे लिए |

Title: इंतज़ार || intezAar || hindi love poetry