Skip to content

जिंदगी || zindagi || hindi gazal || hindi shayari

खमियाज़ा ए ज़िन्दगी हर पल मिलता है,
कोई कुछ वक्त तो कोई ज़िन्दगी भर साथ चलता है...
मैं अपनी राहों पर अब अकेले निकाल आया हूं,
जो वक्त सबका था कुछ अपने लिए लाया हूं...
शीशे की कब्र में दफ्न जैसे कोई राज़ हूं,
बरसों से अनसुना जैसे कोई साज़ हूं...
ज़िन्दगी का हाथ थाम कर अब चलने की गुज़ारिश है,
सपनों से तर आगे समंदर और बारिश है...
इक दिन समंदर और बारिश भी पार कर जाऊंगा,
सबकी नज़रें होगी मुझपे और मैं ज़िन्दगी गुलज़ार कर जाऊंगा....

Title: जिंदगी || zindagi || hindi gazal || hindi shayari

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


Door se hi hath hila kar || hindi shayari

दूर से ही हाथ हिला के चला जाऊंगा।
मैं तुमसे नजरे मिला के चला जाऊंगा।

नजरअंदाज कर देना ज़माने की तरह तुम भी,
नशे में हूं चिल्लाऊंगा चिल्ला के चला जाऊंगा।

हर वजह खत्म कर दूंगा मैं अपने लौटने की,
मत सोचना कि उम्मीद दिला के चला जाऊंगा।

मिटा दूंगा हर एक निशानी मोहब्बत की,
मैं अपना आशियाना जला के चला जाऊंगा।

जिसकी खुशबू से महक उठे सारा जमाना,
मैं वो फूल चमन में, खिला के चला जाऊंगा।

याद रखो न रखो, फ़ैसला तुम्हारा है “शिवम”
मैं इक बार चेहरा, दिखला के चला जाऊंगा।
❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀❀

Title: Door se hi hath hila kar || hindi shayari


Pyar ke safar pe le jaana hai tujko

Apni mohabbat se sazana hai tujh ko, Kitni chahat hai ye batana hai tujhko,
Raahon me bicha ke mohabbat apni, Pyar ke safar pe le jaana hai tujko.

Title: Pyar ke safar pe le jaana hai tujko