Skip to content

वो मुसाफिर || hindi best shayari latest

जाते जाते एक उम्दा तालीम दे गया,
वो मुसाफिर,
खुदकी तलाश में घर से निकल गया,
वो मुसाफिर,
सोचा साथ जाऊं मैं भी,
पर जाऊंगा कहां,
जा चुका होगा मीलों दूर,
उसे पाऊंगा कहां,
इसी सोच में रात हुई,
नींद का झोंका आ गया,
सुबह आंखे खुली तो सोचा,
क्या वो मौका आज आ गया ?
के चला जाऊं सबसे इतना दूर के कुछ ना हो,
गहरी नींद में बेड़ियां मिले पर सचमुच ना हो,
सच हो तो बस आसमां में परिंदो सी उड़ान हो,
चाहूंगा हर सितमगर का बड़ा सा मकान हो,
वहां आवाज़ देकर झोली फैलाएगा वो मुसाफिर,
तुम्हे देख भीगी पलकें उठाएगा वो मुसाफिर,
मोहब्बत से एक रोटी खिलाकर देखना तुम,
शोहरत से दामन भर जाएगा वो मुसाफिर...

Title: वो मुसाफिर || hindi best shayari latest

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


Manchle khawaab dil ki || khawab manzil ke

मचलते ख़्वाब दिल की दीवारें तोड़ जाएंगे,
कुछ होंठो को हंसा कर कुछ को तड़पता छोड़ जाएंगे...
तेज़ आधियों में आशियाना बनाने की कोशिश जारी है,
ताजुर्बा है, 
वहीं ख़्वाब मंज़िल के साथ नजर आएंगे...

Title: Manchle khawaab dil ki || khawab manzil ke


Urdu Poetry || best and true shayari

Nasamajh log presaan hai rizk ko kamane me 
Are tu razi kr razik ko rizk tujhe wo dega🙏

नासमझ लोग परेशान हैं रिज़्क़ को कमाने में
अरे तू राज़ी कर राजिक को रिज़्क़ तुझे वो देगा🙏

Title: Urdu Poetry || best and true shayari