Skip to content

अगर है प्यार मुझसे तो बताना भी ज़रूरी है || Hindi shayari or ghazal

अगर है प्यार मुझसे तो बताना भी ज़रूरी है
दिया है हुस्न मौला ने दिखाना भी ज़रूरी है

इशारा तो करो कभी मुझको अपनी निगाहों से
अगर है इश्क़ मुझसे तो जताना भी ज़रूरी है

अगर कर ले सभी ये काम झगड़ा हो नहीं सकता
ख़ता कोई नजर आए छुपाना भी ज़रूरी है

अगर टूटे कभी रिश्ता तुम्हारी हरकतों से जब
पड़े क़दमों में जाकर फिर मनाना भी ज़रूरी है

कभी मज़लूम आ जाए तुम्हारे सामने तो फिर
उसे अब पेट भर कर के खिलाना भी ज़रूरी है

अगर रोता नजर आए कभी मस्जिद या मंदिर में
बड़े ही प्यार से उसको हँसाना भी ज़रूरी है

~ मुहम्मद आसिफ अली


Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


Chahat || beautiful shayari || hindi shayari

रूठना खफा रहना ये वफा नही होती
चाहतों में लोगो से क्या खता नही होती
सबको एक जैसा क्यू समझने लगते हो
क्योंकि सारी दुनिया तो बेवफा नहीं होती
हर किसी से यारी हर किसी से वायदे
प्यार करने वालो में ये अदा नहीं होती
बे-नकाब चेहरे भी एक हिजाब रखते है
सिर्फ सात परिंदो में तो हया नही होती
सबकुछ खो दिया उसके प्यार में हमने
क्या ये भी चाहत की इंतेहा नही होती💯🙃

Title: Chahat || beautiful shayari || hindi shayari


Ishq || sufi shayari || punjabi latest shayari

Sufi shayari || Ishq oh rasta e jo sidha rabb takk pahunchda e
Te esnu koi sache ishq vala hi smjh skda e..!!
Ishq oh rasta e jo sidha rabb takk pahunchda e
Te esnu koi sache ishq vala hi smjh skda e..!!

Title: Ishq || sufi shayari || punjabi latest shayari