Skip to content

अब तो आन पड़ी है || akbar story

अकबर बादशाह को मजाक करने की आदत थी। एक दिन उन्होंने नगर के सेठों से कहा-

“आज से तुम लोगों को पहरेदारी करनी पड़ेगी।”

सुनकर सेठ घबरा गए और बीरबल के पास पहुँचकर अपनी फरियाद रखी।

बीरबल ने उन्हें हिम्मत बँधायी,

“तुम सब अपनी पगड़ियों को पैर में और पायजामों को सिर पर लपेटकर रात्रि के समय में नगर में चिल्ला-चिल्लाकर कहते फिरो, अब तो आन पड़ी है।”

उधर बादशाह भी भेष बदलकर नगर में गश्त लगाने निकले। सेठों का यह निराला स्वांग देखकर बादशाह पहले तो हँसे, फिर बोले-“यह सब क्या है ?”

सेठों के मुखिया ने कहा-

“जहाँपनाह, हम सेठ जन्म से गुड़ और तेल बेचने का काम सीखकर आए हैं, भला पहरेदीर क्या कर पाएँगे, अगर इतना ही जानते होते तो लोग हमें बनिया कहकर क्यों पुकारते?”

बादशाह अकबर बीरबल की चाल समझ गए और अपना हुक्म वापस ले लिया।

Title: अब तो आन पड़ी है || akbar story

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


Me baat karke baat || hindi amazing shayari

मैं बात कर के बात, बढ़ा रहा हूं

फोन से कुछ तस्वीरें,हटा रहा हूं

तेरा नाम याद रख सकूं,इसलिए

तेरे नाम के पासवर्ड लगा रहा हूं

मेरे बाद,है तेरा कोई एक रफ़िक

तुझसे पूछ नहीं रहा,बता रहा हूं

मेरी बात पर, यकीन नहीं है इसे

सोए एक शख्स को,जगा रहा हूं

Title: Me baat karke baat || hindi amazing shayari


Hauli hauli || 2 lines sad shayari

Hauli hauli taa bhulawange
dil vch nikaalna kise nu saukha kam thodi aa

ਹੋਲੀ ਹੋਲੀ ਤਾਂ ਭੁਲਾਵਾਂਗੇ
ਦਿਲ ਵਿਚ ਨਿਕਾਲਨਾ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਸੋਖਾ ਕਾਂਮ ਥੋਡ਼ੀ ਹਾਂ
—ਗੁਰੂ ਗਾਬਾ 🌷

Title: Hauli hauli || 2 lines sad shayari