Skip to content

इंतज़ार || intezAar || hindi love poetry

कुछ हलचल सी है सीने में
सुकून कुछ खोया – सा है
जाने कैसी है ये अनुभूति
दिल कुछ रोया – सा है
कुछ आहट सी आयी है
और दिल कुछ धड़का – सा है।

हाथ – पाँव में हो रही कंपन-सी
बेचैनी ये जानी पहचानी – सी है
सांसे भी है कुछ थमी – सी
कितने वक्त गुज़र गये इन्तजार में
मेरी आहें भी हैं कुछ जमी – सी।

पलकें अब मूँदने लगी हैं
साँसें अब क्षीण पड़ रही हैं
अब तो आ जाओ इन लम्हों में
जाने कब लौटोगे?
आने का वादा था और ना भी था तो,
तुम्हारा इन्तज़ार तो था..

सारी हदें तोड़ कर आ जाओ
दुनिया की रस्मों को छोड़ कर आ जाओ
चंद लम्हों के लिए ही,
अब तो आ जाओ
मेरे लिए.. सिर्फ मेरे लिए |

Title: इंतज़ार || intezAar || hindi love poetry

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


Bebe Bapu❤ || True love punjabi image shayari

always love to your parents. shayari poem punjabi
Asli pyaar oh jo saadhe maa baap saanu karde aa
baki saare taan banauti rishteyaan da faraz adaa karde aa




sometimes you just have to stay silent

Sometimes, you just have to stay silent

Sometimes, you just have to stay silent. some words in the ind