Skip to content

हाय अल्लाह ! ||Haye allah || beautiful hindi poetry

ये किसने जेल में लाया खाना हाय अल्लाह,
मुजरिम का भी है कोई दीवाना हाय अल्लाह।
ये मज्मा भी मेरे रोने पे बजाता है ताली,
किसको सुनाएं अपना अफ़साना हाय अल्लाह।
अब क्या कि जुर्म किसने की है क़ुसुर है किसका,
अब तो लगा है मुझपर जुर्माना हाय अल्लाह।
मेरी नज़र क्या उस पे है सबकी नज़र मुझ पे है,
पूरा शहर है उसका दीवाना हाय अल्लाह।
वो मुझसे मिलता है रोज़ाना मगर नतीजा ये,
देखो तो लगता है वो बेगाना हाय अल्लाह।
जब भी किसी ने पूछा है धोखा कब मिला फिर तो,
बचपन का याद आए याराना हाय अल्लाह।
शिकवा नहीं है उससे बस दुख ‘अमीम’ इतना है,
क्यों मेरा लौट आया नज़राना हाय अल्लाह




Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


Maa || hindi shayari on maa || mother love shayari

In kitabon mein bhi vo taaleem kaha
Jo teri khoobsurti byan kar sake
Maana tera aanchal maila tha maa, lekin,
Usse mohobbat ki khushboo hamesha aati hai…🥰

इन किताबों में भी वो तालीम कहां
जो तेरी खूबसूरती बयां कर सके,
माना तेरा आंचल मैला था मां, लेकिन,
उससे मुहब्बत की खुशबू हमेशा आती है…🥰

Title: Maa || hindi shayari on maa || mother love shayari


Kitaab Wargi || love shayari

ek kudhi naal sanjh meri