Skip to content

हाय अल्लाह ! ||Haye allah || beautiful hindi poetry

ये किसने जेल में लाया खाना हाय अल्लाह,
मुजरिम का भी है कोई दीवाना हाय अल्लाह।
ये मज्मा भी मेरे रोने पे बजाता है ताली,
किसको सुनाएं अपना अफ़साना हाय अल्लाह।
अब क्या कि जुर्म किसने की है क़ुसुर है किसका,
अब तो लगा है मुझपर जुर्माना हाय अल्लाह।
मेरी नज़र क्या उस पे है सबकी नज़र मुझ पे है,
पूरा शहर है उसका दीवाना हाय अल्लाह।
वो मुझसे मिलता है रोज़ाना मगर नतीजा ये,
देखो तो लगता है वो बेगाना हाय अल्लाह।
जब भी किसी ने पूछा है धोखा कब मिला फिर तो,
बचपन का याद आए याराना हाय अल्लाह।
शिकवा नहीं है उससे बस दुख ‘अमीम’ इतना है,
क्यों मेरा लौट आया नज़राना हाय अल्लाह




Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


Dard e dil || heart touching shayari

Meri har shayari dil ke dard ko karti hai byan
Tumhari ankh na bhar aaye kahi padte padte🙃

मेरी हर शायरी दिल के दर्द को करती है बयां
तुम्हारी आँख न भर आये कही पढ़ते पढ़ते🙃

Title: Dard e dil || heart touching shayari


father shayari || pita shayari

धरती सा धीरज दिया और आसमान सी उंचाई है
जिन्दगी को तरस के खुदा ने ये तस्वीर बनाई है
हर दुख वो बच्चों का खुद पे वो सह लेतें है
उस खुदा की जीवित प्रतिमा को हम पिता कहते है..!!

Title: father shayari || pita shayari