Skip to content

Hai ishq toh fir asar bhi hoga || hindi shayari

है इश्क़ तो फिर असर भी होगा
जितना है इधर उधर भी होगा

माना ये के दिल है उस का पत्थर
पत्थर में निहाँ शरर भी होगा

हँसने दे उसे लहद पे मेरी
इक दिन वही नौहा-गर भी होगा

नाला मेरा गर कोई शजर है
इक रोज़ ये बार-वर भी होगा

नादाँ न समझ जहान को घर
इस घर से कभी सफ़र भी होगा

मिट्टी का ही घर न होगा बर्बाद
मिट्टी तेरे तन का घर भी होगा

ज़ुल्फ़ों से जो उस की छाएगी रात
चेहरे से अयाँ क़मर भी होगा

गाली से न डर जो दें वो बोसा
है नफ़ा जहाँ ज़रर भी होगा

रखता है जो पाँव रख समझ कर
इस राह में नज़्र सर भी होगा

उस बज़्म की आरज़ू है बे-कार
हम सूँ का वहाँ गुज़र भी होगा

‘शहबाज़’ में ऐब ही नहीं कुल
एक आध कोई हुनर भी होगा

Title: Hai ishq toh fir asar bhi hoga || hindi shayari

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


Dear Best friend

Dear Best friend
Dear best friend




Ajnabi bande gye || sad but true lines || Punjabi status

Vjah puchan da mauka hi nhi mileya,
Bas sma guzrda gya te asi ajnabi bande gye 💔

ਵਜਾਹ ਪੁੱਛਣ ਦਾ ਮੌਕਾ ਹੀ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ,
ਬਸ ਸਮਾਂ ਗੁਜ਼ਰਦਾ ਗਿਆ ਤੇ ਅਸੀਂ ਅਜਨਬੀ ਬਣਦੇ ਗਏ💔

Title: Ajnabi bande gye || sad but true lines || Punjabi status