Skip to content

उसकी अहमियत बताना भी ज़रूरी है || Hindi love poetry

उसकी अहमियत है क्या, बताना भी ज़रूरी है !
है उससे इश्क़ अग़र तो जताना भी ज़रूरी है !!
अब काम लफ़्फ़ाज़ी से तुम कब तक चलाओगे !
उसकी झील सी आंखों में डूब जाना भी ज़रूरी है !!
दिल के ज़ज़्बात तुम दिल मे दबा कर मत रखो !
उसको देख कर प्यार से मुस्कुराना भी ज़रूरी है !!
उसे ये बारहा कहना वो कितना ख़ूबसूरत है !
उसे नग्मे मोहब्बत के सुनाना भी ज़रूरी है !!
किसी भी हाल में तुम छोड़ना हाथ मत उसका !
किया है इश्क़ गर तुमने, निभाना भी ज़रूरी है !!
सहर अब रूठना तो इश्क़ में है लाज़मी लेकिन !
कभी महबूब गर रूठे तो मनाना भी ज़रूरी है !!

Title: उसकी अहमियत बताना भी ज़रूरी है || Hindi love poetry

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


Deedar hua || hindi shayari || sad in love

Deedar hua uss samay,
To Pyar hua uss samay, 
Tumhare saath jeene ki koshish jo ki, 
To Inqaar hua uss samay,
Aur
Tumhen paane ki koshish jo ki,
To Haar gaya uss samay💔

दीदार हुआ उस समय
तो प्यार हुआ उस समय
तुम्हारे साथ जीने की कोशिश जो की
तो इनकार हुआ उस समय
और
तुम्हे पाने की कोशिश जो की
तो हार गया उस समय💔

Title: Deedar hua || hindi shayari || sad in love


VERY SAD WHATSAPP STATUS IN PUNJABI SHAYARI

Eh duniya dhokhebazaan di
tu kise dhokhebaaz da hoi na
tainu mere ton vadh chahun wale kai mil jaange
bas tu meri yaad ch kade roi na

Title: VERY SAD WHATSAPP STATUS IN PUNJABI SHAYARI