Skip to content

teri mohobat me haar ke

दोनों जहान तेरी मोहब्बत में हार के

वो जा रहा है कोई शब-ए-ग़म गुज़ार के

वीराँ है मैकदा ख़ुम-ओ-साग़र उदास है

तुम क्या गये के रूठ गये दिन बहार के

इक फ़ुर्सत-ए-गुनाह मिली वो भी चार दिन

देखे हैं हमने हौसले परवर-दिगार के

दुनिया ने तेरी याद से बेगाना कर दिया

तुझ से भी दिल फ़रेब हैं ग़म रोज़गार के

भूले से मुस्कुरा तो दिये थे वो आज ‘फ़ैज़’

मत पूछ वलवले दिलए-ना-कर्दाकार के

Title: teri mohobat me haar ke

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


Happy Teacher’s Day || teachers day poem

गुरु…

मिट जाएगा सब अंधियारा, शिक्षा का गुणगान करो

बांटे से बढ़ता है ये तो, सदा ज्ञान का दान करो

इस धरती पर गुरूवार ही हमको, परम सत्य बतलाता है

अर्जुन जैसा बनना है तो, गुरूओं का सम्मान करो

सदा ज्ञान के पृष्ठ काले मिलेंगे

जेहन में मकडियों के जाले मिलेंगे

भटकते रहोगे अंधेरों में हरदम

गुरूवार के बिना ना उजाले मिलेंगे

ज्ञान के पांव का गोखुरू हो गये

भीड़ देखी तो फ़ौरन शुरू हो गये

आ गये चैनलों पर चमकने लगे

चन्द चेले जुटाकर गुरू हो गये

ट्यूशन पढ़ा-पढ़ा के मालामाल हो गये

और ज्ञान के सागर के सूखे ताल हो गये

किसका अंगूठा मांग लें, हैं इस फिराक़ में

पहले के गुरू अब गुरू घंटाल हो गये…..

HAPPY TEACHERS DAY 🌺

Title: Happy Teacher’s Day || teachers day poem


Badal jate hain log || hindi shayari

पहले विश्वास जीत कर दिल में समाते हैं लोग॥
फिर ख्वाब बनकर सपनों में आते हैं लोग॥
फिर जताते हैं कि वो सिर्फ हमारे है॥
पर पता नहीं क्यों आखिर में बदल जाते हैं लोग॥💔💔

Title: Badal jate hain log || hindi shayari