Skip to content

Vo saadgi pasand hai || Hindi shayari

Vo haseen hai, vo saadgi pasand hai,
Payal nhi, use kaala dhaga pasand hai,
Pasand hai use, mujhe har baar jeetna,
Mujhe na khona bhi uski pasand hai,
Mujhe roothna pasand hai, use manana pasand hai….❤️

वो हसीन है, वो सादगी पसंद है,
पायल नहीं, उसे काला धागा पसंद है,
पसंद है उसे, मुझे हर बार जीतना,
मुझे ना खोना भी उसकी पसंद है,
मुझे रूठना पसंद है, उसे मनाना पसंद है….❤️

Title: Vo saadgi pasand hai || Hindi shayari

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


बड़ी मुश्किल है ये ज़िन्दगी || zindagi shayari

बड़ी मुश्किल है ये ज़िन्दगी….

यही तो गम है , जिसको संजोए रहता हूँ
जिनसे उम्मीद है , नाउम्मीद उन्हीं से रहता हूँ
कहनेको खुशियाँ हैं , दामन में बेशुमार मेरे
एक भी नहीं मिलती , जब दिल को टटोलता हूँ

कैसे साहिल तक , कश्ती को ले जाऊँ
टूट गया है सागर बीच , चप्पू मेरी नाव का
हवाएं संकेत देतीं हैं , आनेवाले तुफ़ा का
कहीं सपना अधूरा न रह जाए , किनारों का

बड़ी मुश्किल है ये ज़िन्दगी
लोग जाने यहाँ कैसे जीतें हैं
हमने तो जबभी सुकून ढ़ूंढ़ा
कशमकश के फ़साने मिलतें हैं

जरासी खुशी देकर , ज़िन्दगी लूट लेती है
अपने आकर्षण में फ़साके , गम खूब देती है
न रह पातें हैं , न निकल पातें हैं इससे
जाने कितनें जनमों का , ये हिसाब लेती है

कोई कुछ भी कहे , सभी इसी के मारें हैं
मरतें हैं कई बार , जीतें सांसों के सहारे हैं
इक दिन चुपके से चलेजातें हैं
क्या पाया क्या खोया , शुन्य में ये भी न जान पातें हैं

Title: बड़ी मुश्किल है ये ज़िन्दगी || zindagi shayari


Wafa ke sheesh mahal me || hindi shayari best

वफ़ा के शीश महल में सजा लिया मैनें ,
वो एक दिल जिसे पत्थर बना लिया मैनें,
ये सोच कर कि न हो ताक में ख़ुशी कोई ,
ग़मों कि ओट में ख़ुद को छुपा लिया मैनें,
कभी न ख़त्म किया मैं ने रोशनी का मुहाज़ ,
अगर चिराग़ बुझा, दिल जला लिया मैनें,
कमाल ये है कि जो दुश्मन पे चलाना था ,
वो तीर अपने कलेजे पे खा लिया मैनें |

Title: Wafa ke sheesh mahal me || hindi shayari best