Skip to content

ईद के ख़ास मौक़े पर कोई ख़ुदाई से मिले || Pure love hindi shayari

ईद के ख़ास मौक़े पर कोई ख़ुदाई से मिले,
दुश्मन – दुश्मन से मिले भाई – भाई से मिले

दुनियां वालों तुम्हें क्यों जलन होती है अग़र,
मुस्लिम सीख़ से मिले या सीख़ ईसाई से मिले

उस बंटवारे को अल्लाह भी क़बूल नहीं कर्ता,
जो हिस्सा इंसानों को ख़ून की लड़ाई से मिले

ग़ले ज़रूर मिलो मग़र ग़ला काटने के लिए नहीं,
क़ल को क्या पता किसका वक़्त जा बुराई से मिले

ये शायर तेरा आशिक़ है एक ही बात कहता है
हमसे जब भी जो भी मिले दिल की गहराई से मिले

Title: ईद के ख़ास मौक़े पर कोई ख़ुदाई से मिले || Pure love hindi shayari

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


Yaad rakhna || Hindi shayari || True line shayari

Yaad rakhna..
Jo gusse me chod kar gya vo jarur vapis aayega
Par jo muskura kar chod kar gya vo kabhi vapis nhi aayega ✨

याद रखना…
जो गुस्स में छोड़ कर गया वो ज़रूर वापस आएगा
पर जो मुस्कुरा कर छोड़ कर गया वो कभी वापस नही आएगा ✨

Title: Yaad rakhna || Hindi shayari || True line shayari


तेरा साथ न मिला || sad love shayari

हाथ थाम कर भी तेरा सहारा न मिला
में वो लहर हूँ जिसे किनारा न मिला

मिल गया मुझे जो कुछ भी चाहा मैंने
मिला नहीं तो सिर्फ साथ तुम्हारा न मिला

वैसे तो सितारों से भरा हुआ है आसमान मिला
मगर जो हम ढूंढ़ रहे थे वो सितारा न मिला

कुछ इस तरह से बदली पहर ज़िन्दगी की हमारी
फिर जिसको भी पुकारा वो दुबारा न मिला

एहसास तो हुआ उसे मगर देर बहुत हो गयी
उसने जब ढूँढा तो निशान भी हमारा न मिला

           तरुण चौधरी

Title: तेरा साथ न मिला || sad love shayari