Skip to content

मुझे बदनाम ना करना || jhootha pyar mat karna hindi shayari

मजबूरी के साथ कभी मुझे प्यार मत करना,
एहसान करके मुझे कभी खुशिया दान मत करना,
दिल करे तो सच्चा प्यार करना वरना…
झूठी अफवाओं से मुझे बदनाम ना करना। 💘

mazboori ke sath kabhi mujhe pyaar mat karna
ehsaas karke mujhe  kabhi khusiyaa daan mat karna
dil kare to sachha pyaar karna warnaa
jhoothi afwaaho se mujhe badnaam na karna

Title: मुझे बदनाम ना करना || jhootha pyar mat karna hindi shayari

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


Badhte raho || मंज़िल की ओर…|| hindi poetry

सफर जारी है मंज़िल को पाने की।
जंग से लड़ना ही रीत है जहां की।।
बैठे रहने से कुछ भी नसीब नहीं ।
नसीब के भरोसे अकर्मण्यों ने ज़िन्दगी जियी।।

कर पूजन कर्म का तू।
मन में रख कर हौंसला । ।
हौंसला यदि हो बुलन्द।
तय होगा हर फासला।।
ज़िन्दगी समय से है , समय ही ज़िन्दगी ।
यूं न जाने दो समय को , नहीं मिलेगी कोई ख़ुशी।।
कर हर काम समय पर , ज़िन्दगी तुम्हे आसमान पर ला देगी ।
सफलता की सीढिया कदमों पर झुका देगी।।
लड़ो ज़िन्दगी की हर एक जंग से ।
न हारो वक़्त रूपी तुरंग से।।
पल पल अनमोल है ज़िन्दगी की ।
केवल परिश्रम हो तो मिलेगी हर ख़ुशी।।
मंज़िल को पाना आसान नहीं ।
पर मंज़िल को ही छोड़ देना हल नहीं । ।
पार कर राहों के कांटो को ।
बढ़ते रहो मंज़िल की ओर।।

Title: Badhte raho || मंज़िल की ओर…|| hindi poetry


Two line hindi shayari || best and true lines

Shaakh se toote patte sa ho gya hoon mein
Kisi ne smeta bhi to jalane k liye..!!

शाख से टूटे पत्तों सा हो गया हूँ मैं 
किसी ने समेटा भी तो जलाने के लिए..!!

Title: Two line hindi shayari || best and true lines