Skip to content

यादें || yaadein || hindi shayari || true love

जब तेरा अस्तित्व था …..मैं तेरे  चेहरे को दरकिनार करता रहा ……
वक़्त ने तेरे अस्तित्व को  यादों में क्या बदला की मैं उन  यादों में तेरा ही चेहरा ढूँढता रहा ।।
यादें धुंधला ना जाये मैं चेहरे को तस्वीरों में ढूँढता रहा …….
मिला जो तेरा चेहरा तस्वीरों में ……. मैं उनके अस्तित्व की यादों में फिरता ही रहा ||
सहज लेता हूँ तेरी तस्वीरों को , यादों के संदूक को, अपने आँसू को ……
पर गुज़रते वक़्त में वहीं लम्हे वापस आते है बस फ़र्क़  इतना है कि अब तेरे चेहरे की यादें है पर तेरा अस्तित्व नहीं…….

Title: यादें || yaadein || hindi shayari || true love

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


Love || english quotes

English quotes || love quotes




ज़िन्दगी जीना सीखा रही थी || zindagi shayari

कल एक झलक ज़िंदगी को देखा,
वो राहों पे मेरी गुनगुना रही थी,

फिर ढूँढा उसे इधर उधर
वो आँख मिचौली कर मुस्कुरा रही थी,

एक अरसे के बाद आया मुझे क़रार,
वो सहला के मुझे सुला रही थी

हम दोनों क्यूँ ख़फ़ा हैं एक दूसरे से
मैं उसे और वो मुझे समझा रही थी,

मैंने पूछ लिया- क्यों इतना दर्द दिया
कमबख्त तूने,
वो हँसी और बोली- मैं जिंदगी हूँ पगले
तुझे जीना सिखा रही थी।

Title: ज़िन्दगी जीना सीखा रही थी || zindagi shayari