Skip to content

याद है ना तुम्हें || hindi poetry

याद है ना तुम्हें..
पहली दफा,
जब कलम मेरी बोली थी
तुम पर शब्दों की कुछ लड़ियां
मैंने पिरोई थी।

तुम्हारे गुजरे पलों में बेशक मैं नहीं थी
तुम्हारे संग भविष्य की अपेक्षा भी नहीं थी
हां,वर्तमान के कुछ चंद क्षण
साझा करने की ख्वाहिश जरुर थी।

याद है ना तुम्हें..
पहली दफा,
जब कलम मेरी बोली थी
तुम पर शब्दों की कुछ लड़ियां
मैंने पिरोई थी।

देखो, आज फिर उंगलियों ने मेरी
कलम उठाई है
कुछ अनसुनी भावनाओं को संग अपने
समेट लाई है
माना ,मेरे शब्दों ने आहत किया तुम्हें
लेकिन क्या,असल भाव को पहचाना तुमने?

याद है ना तुम्हें..
पहली दफा,
जब कलम मेरी बोली थी
तुम पर शब्दों की कुछ लड़ियां
मैंने पिरोई थी।

उलझ गए तुम निरर्थक शब्दों में
पढ़ा नहीं जो लिखा है कोमल हृदय में
चल दिए छोड़ उसे, तुम अपनी अना में
बंधे थे हम तुम, जिस अनदेखे रिश्ते की डोर में

याद है ना तुम्हें..
पहली दफा,
जब कलम मेरी बोली थी
तुम पर शब्दों की कुछ लड़ियां
मैंने पिरोई थी।

बीत गए कई बारिश के मौसम
क्या धुले नहीं, जमे धूल मन के?
है अर्जी मेरी चले आओ तुम
मेरे भीतर के तम को रोशनी दिखाओ तुम..

याद है ना तुम्हें..
पहली दफा,
जब कलम मेरी बोली थी
तुम पर शब्दों की कुछ लड़ियां
मैंने पिरोई थी।

Title: याद है ना तुम्हें || hindi poetry

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


Zindagi💞 kithe sidhi chaldi || Punjabi life shayari

Sach dassa taa dila, e zindagi kithe sidhi chaldi aa
kadi bahutiyaa khushiyaa dindi, kadi dukhaa de vich dhaldi aa
koi aapna chhadd ke chala janda, kai gairaa nu zindagi ch ghaldi aa
sach dassa taa dila, e zindagi kithe sidhi chaldi aa

ਸੱਚ ਦੱਸਾਂ ਤਾਂ ਦਿਲਾ💓,ਏ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਕਿੱਥੇ ਸਿੱਧੀ ਚੱਲਦੀ ਆ..
ਕਦੀ ਬਹੁਤੀਆ ਖੁਸ਼ੀਆ🙂ਦਿੰਦੀ,ਕਦੀ ਦੁੱਖਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਢੱਲਦੀ ਆ🙃..
ਕੋਈ ਆਪਣਾ ਛੱਡ ਕੇ ਚਲਾ ਜਾਂਦਾ,ਕਈ ਗੈਰਾਂ ਨੂੰ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਚ ਘੱਲਦੀ ਆ🤗..
ਸੱਚ ਦੱਸਾਂ ਤਾਂ ਦਿਲਾ💓,ਏ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਕਿੱਥੇ ਸਿੱਧੀ ਚੱਲਦੀ ਆ..

Title: Zindagi💞 kithe sidhi chaldi || Punjabi life shayari


Kol jad aawenga 😍 || true love shayari || Punjabi status

True love shayari || sacha pyar || Punjabi love status || Kol jad sajjna aawenga
Khaure kehriyan tareekan ne..!!
Marjani akhiyan nu taan
Bas teriyan udeekan ne..!!
Kol jad sajjna aawenga
Khaure kehriyan tareekan ne..!!
Marjani akhiyan nu taan
Bas teriyan udeekan ne..!!

Title: Kol jad aawenga 😍 || true love shayari || Punjabi status