Skip to content

कर दी किसी ने तेरी भरपाई तो क्या होगा || Hindi poetry || sad mohobbat

चलेगी जब तेरी यादों की पुरवाई तो क्या होगा
पुरानी चोट कोई फिर उभर आई तो क्या होगा,
मुहब्बत ख़ुद ही बन बैठी तमाशाई तो क्या होगा
न हम होंगे, न तुम होंगे, न तनहाई तो क्या होगा,
मुहब्बत की झुलसती धूप और काँटों भरे रस्ते
तुम्हारी याद नंगे पाँव गर आई तो क्या होगा,
ऐ मेरे दिल तू उनके पास जाता है तो जा, लेकिन
तबीअत उनसे मिलकर और घबराई तो क्या होगा,
लबों पर हमने नक़ली मुस्कराहट ओढ़ तो ली है
किसी ने पढ़ ली चेह्रे से जो सच्चाई तो क्या होगा,
सुना तो दूँ मुहब्बत की कहानी मैं तुम्हें लेकिन
तुम्हारी आँख भी ऐ दोस्त भर आई तो क्या होगा,
ख़ुदा के वास्ते अब तो परखना छोड़ दे मुझको
अगर कर दी किसी ने तेरी भरपाई तो क्या होगा..

Title: कर दी किसी ने तेरी भरपाई तो क्या होगा || Hindi poetry || sad mohobbat

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


INTEZAAR DA SAMAA || Sad True Punjabi 2 lines

intezar sad shayari || Ik ohde intezar da smaa aa jo beet da nai te loki kehnde ithe sabh vaqat guzar jande ne

Ik ohde intezar da smaa aa jo beet da nai
te loki kehnde ithe sabh vaqat guzar jande ne



Allah mereya || love punjabi status

Mein taan ohnu shad sab jaggon mukh fereya
Ohnu door na kari metho allah mereya..!!

ਮੈਂ ਤਾਂ ਉਹਨੂੰ ਛੱਡ ਸਭ ਜੱਗੋਂ ਮੁੱਖ ਫੇਰਿਆ
ਉਹਨੂੰ ਦੂਰ ਨਾ ਕਰੀਂ ਮੈਥੋਂ ਅੱਲਾਹ ਮੇਰਿਆ..!!

Title: Allah mereya || love punjabi status