Skip to content

मुझे ना जगाना यारो || hindi poetry

मयकदे में बैठ कर जाम इश्क़ के पी रहा हूं,
मुझे ना जगाना यारों मै ख़्वाबों में जी रहा हूं…

मोहब्बत भी कि, वफा भी रास आई,
थामा जब हाथ उसका तो जैसे ज़िन्दगी पास आई…
बंद आंखों में एहसासों को जी रहा हूं,
मुझे ना जगाना यारों मै ख़्वाबों में जी रहा हूं…

इश्क़ दिल से किया कलम से दास्तां लिखा,
मै ज़मीन पर सही उसे आसमां लिखा,
कुछ बिखरे लम्हों को पलकों के धागों से सी रहा हूं,
मुझे ना जगाना यारों मै ख़्वाबों में जी रहा हूं…

नजदीकियों का डर है, थोड़ा गुमराह हूं,
ना जाने धड़कने क्यों तेज़ है, मै भी तो हमराह हूं,
लग रहा है मै भवरा बन फूलों से खुशबू पी रहा हूं,
मुझे ना जगाना यारों मै ख़्वाबों में जी रहा हूं…

सुबह कुछ दस्तक दी शाम को वो लम्हें चल दिए,
वक्त की बंदिशें थी हम भी उनके पीछे चल दिए…
अगली सुबह के इंतज़ार में वक्त का दरिया पी रहा हूं,
मुझे ना जगाना यारों अब मै ख़्वाबों को जी रहा हूं…

Title: मुझे ना जगाना यारो || hindi poetry

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


Change in your life || true lines || english quotes

Motivational quotes || Always be open to bit of change in your life, even if it makes you uncomfortable, it will be worth it.
Always be open to bit of change in your life, even if it makes you uncomfortable, it will be worth it.




Pani Sharma ke hua jata hai Pani Pani || love hindi shayari

Kisne bheegi hui zulfo se ye jhatka Pani
Pani sharmake hua jata hai Pani Pani😍

किसने भीगी हुई जुल्फों से ये झटका पानी
पानी शर्माके हुआ जाता है पानी पानी😍

Title: Pani Sharma ke hua jata hai Pani Pani || love hindi shayari