Skip to content

Tiranga || hindi poetry || आज तिरंगा फहराया है

आज तिरंगा फहराया है अपनी पूरी शान से
हमें मिली आजादी वीर शहीदों के बलिदान से

आजादी के लिए हमारी लम्बी लड़ाई चली थी
लाखों लोगों ने प्राणों से कीमत बड़ी चुकाई थी

व्यापारी बनकर आये और छल से हम पर राज किया
हमको आपस में लडवाने की नीति अपनाई थी

हमने अपना गौरव पाया अपने स्वाभिमान से
हमे मिली आजादी वीर शहीदों के बलिदान से

गाँधी तिलक सुभाष जवाहर का यह प्यारा देश है
जियो और जीने दो सबको देता ये संदेश हैं

प्रहरी बनकर खड़ा हिमालय जिसके उत्तर द्वार पर
हिन्द महासागर दक्षिण में इसके लिए विशेष हैं

लगी गूंजने दसो दिशाएं वीरों के यशगान से
हमें मिली आजादी वीर शहीदों के बलिदान से

हमें अपनी मातृभूमि इतना मिला दुलार है
इसके आंचल की छैया से ये छोटा संसार है

हम न कभी हिंसा के आगे अपना शीश झुकाएगे
सच पूछो तो पूरा विश्व ही हमारा परिवार है

विश्व शांति की चली हवाएं अपने हिंदुस्तान से
हमें मिली आजादी वीर शहीदों के बलिदान से
हमें मिली आजादी वीर शहीदों के बलिदान से

Title: Tiranga || hindi poetry || आज तिरंगा फहराया है

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


Shayri attitude || udh rahe kabootar

Udh rahe kabootar shehar me
enhe shant kaun karega
yadi ham shareef ho gaye
to kaandd kaon karega

उड़ रहे कबूतर शहर में,
इन्हे शांत कौन करेगा;
यदि हम शरीफ हो गए,
तो कांड कौन करेगा।

Title: Shayri attitude || udh rahe kabootar


NEENDA CH OH KITHE || Sad True status

Jagna v kabool saanu teriyaan yaadan vich raat bhar
ehna ehsaasan ch jo sakoon, neenda ch oh kithe

ਜਗਨਾ ਵੀ ਕਬੂਲ ਸਾਨੂੰ ਤੇਰੀਆਂ ਯਾਦਾਂ ਵਿੱਚ ਰਾਤ ਭਰ
ਇਹਨਾਂ ਅਹਿਸਾਸਾਂ ‘ਚ ਜੋ ਸਕੂਨ, ਨੀਂਦਾ ਵਿੱਚ ਓ ਕਿੱਥੇ

Title: NEENDA CH OH KITHE || Sad True status