Skip to content

Uski ek muskuraahat || hindi pyar shayari

उसकी एक मुस्कुराहट, मेरे दिल की कई हसरतों को जिंदा करती है..
उसके रूप की स्याही मानो, कई रंग मेरे दिल में भरती है..
नजाकत से भरी नजरें जैसे, कह रही हों के मुझपे मरती हैं..
जवाब में मेरी नजरें भी उसे, हाँ में इशारा करती हैं..
कहते-कहते कई बातों को, जुबान कई बार ठहरती है..
मन ही मन काफ़ी कुछ कहकर, कुछ भी कहने से डरती है..

Title: Uski ek muskuraahat || hindi pyar shayari

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


Tumhare dil mein utar jau || two line Hindi shayari

Tumari sanso ke sahare tumhare dil mein utar jau🌼
Mein vo jakham hu harsh ke tumhare chue hi bhar jau..❤

तुम्हारी सांसो के सहारे तुम्हारे दिल मे उतर जाऊं🌼
मै वो जख्म हूँ हर्ष कि तुम्हारे छुए ही भर जाऊं..❤

Title: Tumhare dil mein utar jau || two line Hindi shayari


हाय अल्लाह ! ||Haye allah || beautiful hindi poetry

ये किसने जेल में लाया खाना हाय अल्लाह,
मुजरिम का भी है कोई दीवाना हाय अल्लाह।
ये मज्मा भी मेरे रोने पे बजाता है ताली,
किसको सुनाएं अपना अफ़साना हाय अल्लाह।
अब क्या कि जुर्म किसने की है क़ुसुर है किसका,
अब तो लगा है मुझपर जुर्माना हाय अल्लाह।
मेरी नज़र क्या उस पे है सबकी नज़र मुझ पे है,
पूरा शहर है उसका दीवाना हाय अल्लाह।
वो मुझसे मिलता है रोज़ाना मगर नतीजा ये,
देखो तो लगता है वो बेगाना हाय अल्लाह।
जब भी किसी ने पूछा है धोखा कब मिला फिर तो,
बचपन का याद आए याराना हाय अल्लाह।
शिकवा नहीं है उससे बस दुख ‘अमीम’ इतना है,
क्यों मेरा लौट आया नज़राना हाय अल्लाह