Skip to content

Kisaan ki zindagi || किसान की जिंदगी

तन पर खराब पुराने कपड़े होते हैं,
पैर मिट्टी में पूरी तरह सने होते हैं,
कड़ी सुलगती धूप में काम करते हैं जो,
ये कोई और नहीं सिर्फ किसान है वो,

धरती की छाती हल से चीर देते हैं,
हमारे लिए अन्न की फसल उगा देते हैं,
किसान अपनी फसल से बहुत प्यार करते हैं,
गरमी, सरदी, बरसात में जूझते रहते हैं,

मान लेते हैं की किसान बहुत गरीब होते हैं,
हमारी थाली में सजा हुआ खाना यही देते हैं,
इनके बिना हमें अनाज कभी मिल नहीं पाता,
दौलत कमा लेते पर कभी पेट न भर पाता,

भूमि को उपजाऊ बनाने वाले किसान है,
हमारे भारत का मान, सम्मान और शान हैं,
ये सच्ची बात सब अच्छे से जानते हैं,
किसान को हम अपना अन्नदाता मानते हैं,

हम ये बात क्यों नहीं कभी सोचते हैं,
गरीब किसान अपना सब हमें देते हैं,
हम तो पेट भर रोज खाना खा लेते हैं,
किसान तो ज्यादतर खाली पेट सोते हैं,

                 तरुण चौधरी

Title: Kisaan ki zindagi || किसान की जिंदगी

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


Chehra dikhata hai || hindi shayari

Jaane wale ko kon rok paata hai,
Pyaar ke saath to aksar hadsa ho jaata hai,
Bas khush hain hm yeh jaan ke,
Ki tumhare bina bhi yeh dil tumhara hi chehra dikhata hai❤

जाने वाले को कौन रोक पाता है
प्यार के साथ तो अक्सर हादसा हो जाता है
बस खुश हैं हम यह जान के
कि तुम्हारे बिना भी यह दिल तुम्हारा ही चेहरा दिखाता है❤
                 

Title: Chehra dikhata hai || hindi shayari


मुस्कान का कुछ हिस्सा

उनके बारे में सोचूं, तो सोच में सुबह से शाम करदूँ..
मेरी दोस्ती कुबूल है उन्हें, क्या ये ज़िक्र शरेआम करदूँ..
अभी कहदूँ या रुकुं थोडा, जो मेरे दिल में बातें हैं..?
मेरा बस चले तो अपनी मुस्कान का कुछ हिस्सा, मैं उनके नाम करदूँ..

Title: मुस्कान का कुछ हिस्सा