Skip to content

Rabba ab to reham kar de || hindi shayari

Duaon se ho, darkhwast nhi ho,
Sath to ho mere par, aas paas nhi ho,
Aabad ho ye zameen fir se,esa koi karm kar de,
Ya rabba jhuk gya sir mera bhi, ab tk reham kar de…🙌🙏

दुआओं से हो, दरख़्वास्त नहीं हो,
साथ तो हो मेरे पर, आस पास नहीं हो…
आबाद हो ये ज़मीं फिर से, ऐसा कोई करम कर दे,
या रब्बा झुक गया सिर मेरा भी, अब तो रहम कर दे…🙌🙏

Title: Rabba ab to reham kar de || hindi shayari

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


सफर और मंजिल || chaal abhi dheemi hai

चाल अभी धीमी है,

पर कदम जाएंगे मंजिल तक जरूर।

हालात अभी उलझे हैं,

पर बदलेंगे मौसम,बिखरेगा हरसू नूर।

हौसलों की कमी नहीं,

क़्त भले ना हो ज्यादा।

शह मात की खेल है जिंदगी,

मंजिल को पाने की, हम रखते हैं माआदा।

पलकें मूंद जाती हैं झंझावतों से,

रास्ते छुप जाते हैं काले बदली की छाँव में।

गुजरना ही होगा अंधियारे सूने गलियारों से,

आशियाना हो चाहे गांव या शहर में।

लक्ष्य जो बुन लिया है विश्वास के तागों से,

अब रुकना नहीं, न झुकना कहीं तुम सफर में ।

डगर ने चुन लिया है तुम्हें साहस के पदचिन्हों से,

धैर्य,सहनशीलता और जीत, होंगे सहचर तुम्हारे सहर में।।

                           तरुण चौधरी     

Title: सफर और मंजिल || chaal abhi dheemi hai


Maa || hindi shayari on maa || mother love shayari

In kitabon mein bhi vo taaleem kaha
Jo teri khoobsurti byan kar sake
Maana tera aanchal maila tha maa, lekin,
Usse mohobbat ki khushboo hamesha aati hai…🥰

इन किताबों में भी वो तालीम कहां
जो तेरी खूबसूरती बयां कर सके,
माना तेरा आंचल मैला था मां, लेकिन,
उससे मुहब्बत की खुशबू हमेशा आती है…🥰

Title: Maa || hindi shayari on maa || mother love shayari