Skip to content

मरहम घाव ढूंढ रहे हैं || marham ghaw doodh rahe hai || dard hindi shayari

मरहम घाव ढूंढ रहे हैं, पत्ते छांव ढूंढ रहे हैं,
मंजिलें थोड़ी दूर हैं, रास्ते पांव ढूंढ रहे हैं...
गुमराह करने वालों की भीड़ बहुत बड़ी है
वहां मत जाना वो चलने को बस दाव ढूंढ रहे हैं...
बेच देंगे वो सरकारें भी इक दिन
मिलने का सही भाव ढूंढ रहे हैं...
बेगुनाहों को बेजान करना आदत है इनकी
बस, मूंछों को देने के लिए झूठा ताव ढूंढ रहे
हैं...

Title: मरहम घाव ढूंढ रहे हैं || marham ghaw doodh rahe hai || dard hindi shayari

Best Punjabi - Hindi Love Poems, Sad Poems, Shayari and English Status


Pyar taa tainu || love shayari punjabi

pyar taa tainu aina karda aa
udo tak teri zindagi vicho ni jaande
jadon tak tu dhake maar ke ni kadhda

ਪਿਆਰ ਤਾਂ ਤੈਨੂੰ ਐਨਾ ਕਰਦੇ ਆ
ਉਦੋਂ ਤੱਕ ਤੇਰੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਵਿੱਚੋਂ ਨੀ ਜਾਦੇ
ਜਦੋਂ ਤੱਕ ਤੂੰ ਧੱਕੇ ਮਾਰ ਕੇ ਨੀ ਕੱਡਦਾ 🥺

Title: Pyar taa tainu || love shayari punjabi


(पेड़ के जीवन की कथा)

आओ सुनाओ अपने जीवन की कथा 

नाम है पेड़ दूर करता हूं सब की व्यथा 

कितना विशाल कितना घना हूं 

फल और फूलों से लदा हूं

मेरी ही छाया में आकर 

तुम अपनी थकान मिटाते हो 

मीठे फल और सुंदर फूल 

तुम मुझसे ही ले जाते हो

दूषित हवा तुम मुझको देकर 

खुद प्राणवायु मुझसे पाते हो

अपने ही जीवन के आधार पर 

तुम कुल्हाड़ी जब बरसाते हो

मुझसे ही मेरा सब कुछ लेकर 

तुम दर्द मुझे दे जाते हो

देता हूं बारिश का पानी 

हरियाली मुझसे पाते हो

करता हूं इतने उपकार 

फिर भी सहता तुम्हारे अत्याचार

Title: (पेड़ के जीवन की कथा)