Skip to content

ishq shayari

उसकी अहमियत बताना भी ज़रूरी है || Hindi love poetry

उसकी अहमियत है क्या, बताना भी ज़रूरी है !
है उससे इश्क़ अग़र तो जताना भी ज़रूरी है !!
अब काम लफ़्फ़ाज़ी से तुम कब तक चलाओगे !
उसकी झील सी आंखों में डूब जाना भी ज़रूरी है !!
दिल के ज़ज़्बात तुम दिल मे दबा कर मत रखो !
उसको देख कर प्यार से मुस्कुराना भी ज़रूरी है !!
उसे ये बारहा कहना वो कितना ख़ूबसूरत है !
उसे नग्मे मोहब्बत के सुनाना भी ज़रूरी है !!
किसी भी हाल में तुम छोड़ना हाथ मत उसका !
किया है इश्क़ गर तुमने, निभाना भी ज़रूरी है !!
सहर अब रूठना तो इश्क़ में है लाज़मी लेकिन !
कभी महबूब गर रूठे तो मनाना भी ज़रूरी है !!

Zamane Se Mazboor Hain ||Hindi shayari

Ke khata ho gyi ha hamse
Ye ham kubool karte hai
Ke ye ishq ek rog hai
Aur ye rog se ham pidhit hai
Kya kare eas zamane se ham mazboor hai
Chaha ke bhi pas aa nahi sakte
Aur dil se door jaa  nhi skte.❤️

Kadar || two line shayari || true lines

Gairon ke sath rehkar jo khabar nahi karte,
Vo hmari to kya ishq ki bhi kadar nahi karte 💯

गेरो के साथ रहकर जो खबर नही करते,
वो हमारी तो क्या इश्क की भी कदर नही करते।💯

Ishq ek se halal hota hai || hindi shayari || true love shayari

Main Mutaffik Hun Tumhari Tamam Baaton Se💯
Bairhal Dil Toda Nhi Karte 🙃
Aur Ishq Ek Se Halal Hota hai❤️
Har Kisi Se Thoda Thoda Nhi Karte🙌

मैं मुताफिक हूँ तुम्हारी तमाम बातों से💯
बहरहाल दिल तोड़ा नही करते 🙃
और इश्क़ एक से हलाल होता है❤️
हर किसी से थोड़ा थोड़ा नही करते🙌

Vo jo sakhas tha || hindi shayari on love

किसी को रफ्ता-रफ्ता चाहा था , अब किश्तों में मरते हैं ।
कैसे कहें अपना हाल-ए-दिल , क्या बताएँ कि हम मोहब्बत करते हैं ।।
ईश्क की सौदेबाजी में , नीलाम हो गई चाहते मेरी ।
नफा-नुकसान के फासलों में , उम्मीद की गुंजाइश ढूँढा करते हैं ।।
ख्वाबों के शहर में , चाहत का एक ख्याल आया ।
कई जवाबों के बाद , संगीन एक सवाल आया ।।
रूखसत किया जिसे , जिसकी पसंद से हमने ।
वो जो शख्स था , मेरी कई इबादतों के बाद आया ।।❤️🍂

Izhaar e mohobbat || hindi love shayari

तेरा ईश्क रहता है , मेरे सपनों के शहर में ।
दबी जुबां में मुझसे , एक बात कहता है ।।
मन में बसी है तू , दिल तुझसे मिलने को बेकरार है ।
नाराजगी छोड़ दे ना , तेरा प्यार तो मेरे लहू में बहता है ।।
ख्वाबों की गलियों में , बसी चाहत है सनम ।
फितूरी का खुमार भी , बस तेरा ही नाम कहता है ।।
आँखों में नींद नहीं , सुकून में भी चैन नहीं ।
बस इजहार-ए-मोहब्बत का ख्याल , हर पल मेरे जहन में रहता है ।।

Ishq || true lines || love Hindi shayari

ये और बात है, के उसने भुला दिया हमें
हमसे उसे आज तक, भुलाया नहीं गया।।

आंसू ना बहाए उसने, तो ये जान लीजिए
इश्क में उसे कभी, आजमाया नहीं गया।।

चाहते तो हम भी, मिल जाता बोहोत कुछ
हमसे ही ये सर कभी झुकाया नहीं गया।।

इश्क के सफ़र में, बोहोत दर्द है, थकन है
जाने क्यूं हमें ये , बताया नहीं गया।।

Ishq mein bande ka bachta kuch nahi || Hindi shayari on ishq

Kya galat fehmi mein reh jane ka sadma kuch nahi,
Vo mujhe samjha to sakta tha ke esa kuch nahi
Ishq se bach kar bhi banda kuch nahi hota magar
Ye bhi sach hai ishq mein bande ka bachta kuch nahi…..🖤🥀

क्या ग़लत-फ़हमी में रह जाने का सदमा कुछ नहीं,
वो मुझे समझा तो सकता था कि ऐसा कुछ नहीं
इश्क़ से बच कर भी बंदा कुछ नहीं होता मगर,
ये भी सच है इश्क़ में बंदे का बचता कुछ नहीं…. 🖤🥀